बिग ब्रेकिंग हरिद्वार: 🥺कार ट्रैक्टर ट्राली में घुसी; 23 वर्षीय‌ बीएमएस का छात्र हिमांशु लामाचौड़ निवासी (हल्द्वानी) की मौत; तीन छात्र गंभीर रूप से घायल$ परिवार में कोहराम मचा+

खबर शेयर करें -

हरिद्वार (विशेष संवाददाता) से अत्यंत दुखद समाचार आ रहा है सोमवार की रात्रि को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों की कार ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए उसका आधा हिस्सा ट्राली के अंदर घुस गया। जिससे।लामाचौड़ (हल्द्वानी) निवासी 23 वर्षीय हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 बुरी तरह घायल हो गए काफी मशक्कत कर छात्रों को कार के अंदर से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।कार में सवार मृतक हरिद्वार गुरुकुल बीएमएस का छात्र था

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्दनाक घटना सोमवार देर रात में हुई गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र हिमांशु मेहर निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी, दिग्विजय सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी, सुधांशु कुमार निवासी ग्राम विजय नगला, नूरपुर बिजनौर और कुलदीप कुमार निवासी नयाली काशीपुर, जिला सहारनपुर कार से बहादराबाद की तरफ से लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक तिराहे के पास पहुंचते ही उनकी कार एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस दौरान कार पंछी उड़ गए परखच्चे उड़ गए और उसका का आधा हिस्सा ट्राली के नीचे घुस गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर रुक गए प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर से पुलिस ने छात्रों को बे मुश्किल छात्रों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक हिमांशु मेहर की मौत हो गई और तीन घायल हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। इधर मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जाता है सभी चारों जिगरी दोस्त थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad