रुद्रपुर:( उधम सिंह नगर) महिला द्वारा अपने पति को गैर महिला संग एक पीजी के कमरे में पकड़ लिया; जिसके बाद पति पत्नी के मध्य जमकर मारपीट हो गई@….+फिर क्या हुआ

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर उधम सिंह नगर स्टाफ रिपोर्टर। आज दोपहर एक महिला द्वारा अपने पति को गैर महिला संग एक पीजी के कमरे में पकड़ लिया। जिसके बाद पति पत्नी के मध्य जमकर मारपीट हो गई। वहीं उस महिला के परिजन भी आ पहुंचे और उनकी मौके पर तीखी बहस शुरू हो गई मामले की जानकारी मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीे और दोनों पक्षों के लोगों को चौकी ले आई। चौकी में भी दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा काटा। समाचार लिखे जाने तक दोंनों पक्ष चौकी में मौजूद थे। बताया जाता है कि नगर के एक मौहल्ले के निवासीें पति पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। आज महिला को यह जानकारी मिली कि उसका पति श्याम टाकीज रोड़ में स्थित एक पीजी के कमरे में किसी महिला के साथ मौजूद है। जिसके बाद महिला मौके पर आ पहुंची और उसने अपने पति को पीजी के एक कमरे से महिला सहित पकड़ लिया। इसके बाद पति पत्नी के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच कमरे वाली महिला के परिजन भी वहां आ पहुंचे और उनकी उनसे तीखी नोंक झोंक शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मय पुलिस वहां आ गईं जो दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। इधर प्रतक्ष्यदर्शियों का कहना है कि जिस समय पुलिस टीम पीजी में पहुंची पीजी में से कुछ लड़कियां भागते हुए देखीं गईं। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad