रामनगर : तमंचे से फायर करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने तमंचे मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार @

खबर शेयर करें -

रामनगर (संवाददाता) क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में 27 28 जुलाई को कोतवाली रामनगर में पंजीकृत एफआईआर नं0 343/2023 धारा 307/504/506 भादवि में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा क्षेत्राधिकारी रामनगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए श्री बलजीत भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु हेतु क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया, घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर क्षेत्र में पतारसी सुरागरसी की जिसके फलस्वरूप आज अभि0गण रोहित पाण्डे पुत्र मदन मोहन पाण्डे निवासी लूटाबड़ रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष को आमडंडा रामनगर व अभि0 दीपक मेहरा पुत्र स्व0 गणेश सिंह मेहरा निवासी शिवलालपुर रियुनिया पो0 रामनगर उम्र- 31 वर्ष को पंपापुरी तिराहा रामनगर से गिरफ्तार किया गया।
अभि0 रोहित पाण्डे उपरोक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा .32 बोर मय एक खोखा कारतूस के बरामद किया गया।
अभियुक्त रोहित पाण्डे की निशानदेही पर अभियुक्त दिनेश मेहरा को भी 29/ जुलाई को पंपापुरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 को अभियुक्त दीपक मेहरा के कब्जे से बरामद की गयी।
जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 212 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
व0उ0नि0 अनीश अहमद
उ0नि0 तारा सिंह राणा
हे0कानि0 हेमन्त सिंह
कानि0 विजेन्र्म सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad