😲भ्रष्ट तहसीलदार के पास निकला ‘कुबेर का खजाना’! ‘चौंकिए मत’ 🙄 विजिलेंस अफसरों की आंखें हुई चकाचौंध$

खबर शेयर करें -

:😲😲👉करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला तहसीलदार, रेड हुई तो मिला कुबेर का खजाना
हाल ही में Vigilance विभाग ने एक तहसीलदार के घर रेड मारी। इस रेड के बाद तहसीलदार की प्रॉपर्टी को देखकर आयकर विभाग के भी होश उड़ गए। इस तहसीलदार को 6 बिल्डिंग, 21 प्लॉट, कई महंगी गाड़ियों का मालिक बताया जा रहा है।

Haryana, New Delhi ओडिशा में विजिलेंस डिपार्टमेंट को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. ओडिशा विजिलेंस जब सुंदरगढ़ जिले में एक एडिशनल तहसीलदार के घर छापा मारा तो तहसीलदार की करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ.

अतिरिक्त तहसीलदार कुलमणि पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की गई थी. अतिरिक्त तहसीलदार कुलमणि पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगने के बाद 6 इमारतों और 21 प्लॉट सहित करोड़ों की संपत्ति का पता चला.

वहीं, समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान विजिलेंस डिपार्टमेंट के अफसरों को लेफ्रिपाड़ा में एक करोड़ रुपये की तीन मंजिला आवासीय इमारत और चिताभंगा में 46.29 लाख रुपये की दो मंजिला इमारत मिली.

इतना ही नहीं, डुमरबहल में भी 3 आवासीय परिसरों और सुंदरगढ़ जिले के प्रमुख क्षेत्र में 21 प्लॉटों का भी सतर्कता अधिकारियों ने पता लगाया
है.।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी शाखा इन इमारतों और भूखंडों की विस्तृत माप कर रही है. ओडिशा सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पटेल के 14.48 लाख रुपये मूल्य के 3 चार पहिया वाहन,

दो ट्रैक्टर और 14 लाख रुपये मूल्य के दो ट्रेलर का भी पता लगाया है. छापेमारी के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार के 7.81 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषणों के साथ 37.68 लाख रुपये की बैंक और बीमा जमा राशि भी जब्त की गई.।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad