रुद्रपुर: बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा की कजन सिस्टर का निधन; कल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे सभी कार्यक्रम स्थगित$

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर( उधम सिंह नगर) स्टाफ रिपोर्टर /स्थानीय बीजेपी विधायक विधायक शिव अरोड़ा कल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे और जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं। विधायक शिव अरोड़ा की कजन सिस्टर का आज शाम निधन हो गया है जिसके चलते विधायक शिव अरोड़ा ने अपने जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। जानकारी मिली है कि विधायक शिव अरोड़ा की कजन सिस्टर श्रीमती उषा रानी पत्नी जगदीश राजदेव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी जिनका आज उपचार के दौरान निधन हो गया। आपको बता दें कि श्रीमती उषा रानी किसान नेता गदरपुर निवासी विनोद गुंबर की बहन है जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। आज देर शाम उनका निधन हो जाने के चलते विधायक शिव अरोड़ा ने अपने जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। विधायक शिव अरोड़ा के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों में बहुत उत्साह था उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियां चल रही थी,लेकिन इस दुखद खबर के चलते सब कार्यक्रम रोक दिए गए हैं। यहां आपको बता दें कि विधायक शिव अरोड़ा का श्री पांच मंदिर,गुरुद्वारा सहित विभिन्न मंदिरों में मत्था टेक कर आशीर्वाद लेने का कार्यक्रम था। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक की दीर्घायु के लिए श्री चौरासी घंटा मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। वही एबीवीपी द्वारा उनके जन्मदिन पर ब्लड डोनेट कैंप का भी आयोजन किया गया था। सीए एसोसिएशन, पार्षदों एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर विधायक शिव अरोड़ा के स्वागत एवं केक काटे जाने का कार्यक्रम था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad