रुड़की: स्पा सेंटर आड़ में चलता था देह व्यापार; दो कॉल गर्ल सहित पांच गिरफ्तार$

खबर शेयर करें -


रुड़की संवाददाता गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें दो ग्राहक और एक स्पा सेंटर संचालक भी शामिल है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। गंगनहर कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने महिला आरक्षी के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर पर हड़कंप मच गया। पुलिस को देख वहां पर मौजूद महिलाएं और पुरुष भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो पुरुष …..

ग्राहकों व स्पा सेंटर के संचालक तथा दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को पकड़ लिया। स्पा सेंटर से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ कर रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad