big breaking kaladhungi (Nainital) (😲 दुखद) गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के पर्यटक की कार गहरी खाई में गिरी ! दो युवा सगे भाइयों की दर्दनाक मौत+ पांच घायल ✔️सभी एक परिवार के थे % अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी: (नैनीताल ) अशोक गुलाटी editor-in-chief/गोरखपुर उत्तर प्रदेश के पर्यटक की कार गहरी खाई में गिरी इसमें दो सगे युवा भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई 5 अन्य घायल हो गए सभी एक परिवार के थे नैनीताल घूमने आए थे। और यह दर्दनाक हादसा हो गया। विवरण के मुताबिक नैनीताल के

मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें दो व्यक्तियों की घटना स्थल मृत्यु हो गई है, जिला पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना है व SDRF की आवश्यकता होने पर बुलाया जाएगा।
घटना का संज्ञान सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया और आदेशित किया कि चूंकि यह वाहन दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र की है तो दुर्घटना में SDRF की आवश्यकता अवश्य होगी। तो बिना किसी विलम्ब के SDRF की रेस्क्यू टीम को तत्काल रवाना किया जाए।
उक्त आदेश के अनुपालन में SDRF की रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के उप- निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई और दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कर से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में सात लोग सवार थे , सभी एक ही परिवार से है गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से नैनीताल घूमनेआये हुए थे। की कुछ ही सेकंड टो में दर्दनाक हादसा हो गया जो पूरी जिंदगी इस हादसे को भलाया नहीं पाएंगे। परिवार के दो सगे युवा भाई मौत के मुंह में में चले गए घायलों में:-

आकाश ,आयु 22 वर्ष पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
2) प्रेमचन्द श्रीवास्तव, पुत्र दशरथ राज श्रीवास्तव, आयु 52 वर्ष निवासी
3) अरुणा श्रीवास्तव, पत्नी प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 50 वर्ष, निवासी
4) शालू श्रीवास्तव, पत्नी राहुल श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी
5) मिष्टी पुत्री राहुल श्रीवास्तव, आयु ढाई वर्ष, निवासी ।
मृतक…….

मृतक 🥺 राहुल श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 27 वर्ष, निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
मृतक🥺)राजीव श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी। पुलिस घटना की जांच कर रही है कि दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुई। गौरतलब है कि इस स्थान पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad