बिग ब्रेकिंग ऋषिकेश :😲सोनप्रयाग से आ रही मैक्स नदी में गिरी ; 3 शव निकाले गए !👉अन्य लापता+

खबर शेयर करें -

ऋषिकेष विशेष संवाददाता ‌‌ऋषिकेष के थाना मुनि की रेती में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेष आ रही एक मैक्स नदी में गिर गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन शव निकाल लिए है। जबकि तीन लापता है। अन्य पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार,ऋषिकेष के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्याही पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे नदी में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने नदी से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। टीम को तीन लोगों के शव बरामद हुए है। जबकि तीन की तलाश जारी है। रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी। रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है एवम् विगत रात्रि को सोनप्रयाग से एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। प्रातः लगभग 03ः00 बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी लुढ़कते हुए सीधे नदी में जा गिरी। घायलों में बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष। चालक सहित अन्य 6 लोग जिनकी तलाश जारी है जिनका नाम रेस्क्यू किए गए यात्रियों में अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार सौरभ कुमार रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद मैक्स चालक नाम पता अज्ञात शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad