बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल ने उत्तराखंड समूह ग की परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, 15 सेक्टरों में तैनात किए जाने वाले पुलिस बल /सुरक्षा इंतजाम की ली जानकारी!!👁 अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अशोक गुलाटी editor-in-chief) आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कल रविवार को जनपद नैनीताल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराए जाने वाली समूह ग परीक्षा के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस के थाना प्रभारियों तथा क्षेत्राधिकारी की ऑनलाइन गोष्ठी लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

✅ अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में भली-भांति से विद्यार्थियों की चेकिंग करवाएं। सभी यह सुनिश्चित करेंगे किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने पाए।

✅ जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी।

✅ जिसकी निगरानी नैनीताल पुलिस के 06 जोनल पुलिस अधिकारी तथा 15 सेक्टर प्रभारी समेत नियुक्त पुलिस बल द्वारा की जाएगी।

✅ सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।

✅ पुलिस टीमों द्वारा परीक्षा केंद्रों में लगातार चेकिंग/फ्रिस्किंग की जाएगी।

✅ परीक्षा केंद्र में सभी स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

✅ सभी अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा से 02 घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश कर लिया जाय।

✅ परीक्षा केंद्र के भीतर सभी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक व डिजिटल गैजेट तथा घड़ी आदि भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री के अलावा अन्य सामग्रियों को बाहर ही सुरक्षित रख कर आएं।

✅ सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा प्रभावित करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

✅ सभी अभ्यर्थियों के सुव्यवस्थित आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं और यथोचित रूट डाइवर्जन भी किया जाएगा।

इस दौरान जनपद के मुख्य शहरों में डम्परों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। रविवार को परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घण्टा पूर्व तथा परीक्षा समाप्त के 02 घण्टा पश्चात तक डम्परों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad