ब्रेकिंग बागेश्वर: वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया के संबंध में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिला कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली! 👉 उन्होंने अधिकारियों को जिले की सड़कों, पेयजल योजनाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर निर्देश दिए@

खबर शेयर करें -

बागेश्वर विशेष संवाददाता

वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया के संबंध में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिला कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिले की सड़कों, पेयजल योजनाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वन भूमि हस्तांतरण में जो भी प्रक्रिया होनी है, उसे संबंधित अधिकारी व कर्मचारी समन्वय बनाकर जल्द पूरा करें। साथ ही लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल निगम व जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रक्रिया में दस्तावेजों के सही प्रारूप में ऑनलाइन करते समय अन्य सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए कार्यों की स्वीकृति प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कहा जहां संयुक्त निरीक्षण किया जाना है वहा जल्द निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण के जो भी प्रकरण हैं, उनको सभी अधिकारी गंभीरता से लें, ताकि कोई भी जन कल्याणकारी योजना वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित न रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों पर समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त की गयी, जिस पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल निगम सहित अन्य डिवीजन के अधिकारियों द्वारा वन भूमि की सड़कों व कार्यो की सैद्धांतिक व विधिवत स्वीकृतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। जिलाधिकारी ने कहा जिन सड़कों में सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो जाती है, तो उस पर जल्द से जल्द कार्यवाही कर उन प्रकरणों को विधिवत स्वीकृति तक ले जाने का प्रयास किया जाए।

समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में वन भूमि हस्तांतरण के 45 प्रकरण लंबित हैं। जिनमें जनपद स्तर पर 31 प्रकरणों में 19 विभागों के पास तथा 12 प्रभागीय वनाधिकारी स्तर पर लंबित है। वही 5 वन संरक्षक, 6 नोडल तथा एक राज्य सरकार और दो प्रकरण भारत सरकार के स्तर पर लंबित हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजकुमार पांडे, पीएमजीएसवाई विजय कृष्ण, आरडब्ल्यूडी रमेश चंद्र, जल निगम वीके रवि, जल संस्थान सीएस देवडी, विद्युत मोहम्मद अफजाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हयात सिंह परिहार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad