मंगलवार का भविष्यफल देखिए

खबर शेयर करें -

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌤️ दिनांक – 04 जुलाई 2023
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा दोपहर 01:38 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाषाढा सुबह 08:25 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
🌤️ योग – इन्द्र सुबह 11:50 तक तत्पश्चात वैधृति
🌤️ राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक
🌞 सूर्योदय-06:02
🌤️ सूर्यास्त- 19:23
👉 दिशाशूल- उत्तर दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – पूर्णिमांत श्रावण मासारम्भ,अशून्य शयन व्रत,विद्यालाभ योग (अमावस्यांत आषाढ
💥 विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌞~वैदिक पंचांग ~🌞
श्रावण मास मे ऐसे करे पूजा शिवजी तुरंत होंगे राजी और बरसायेंगे असीम कृपा⤵️
दूध से अभिषेक करने पर सुख शांति एवं पुत्र प्राप्ति, दही से करने पर वाहन प्राप्ति, घी शहद से करने पर मकान प्राप्ति और वंश का विस्तार, कुशा जल से अभिषेक करने पर रोग शांति, गन्ना का रस से करने पर लक्ष्मी व्यापार में वृद्धि, अनार के रस से करने पर शीघ्र विवाह, पंचामृत से मनोकामना पूर्ति होती है

🌷 श्रावणमास 🌷
🙏🏻
🙏🏻 श्रावण हिन्दू धर्म का पञ्चम महीना है। श्रावण मास शिवजी को विशेष प्रिय है । भोलेनाथ ने स्वयं कहा है—
🌷
अर्थात मासों में श्रावण मुझे अत्यंत प्रिय है। इसका माहात्म्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है। इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है। इसके माहात्म्य के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है, इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है।
🙏🏻 श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | “अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम्” श्रावण मास में अकालमृत्यु दूर कर दीर्घायु की प्राप्ति के लिए तथा सभी व्याधियों को दूर करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डेय ने लंबी आयु के लिए श्रावण माह में ही घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने मृत्यु के देवता यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।
🙏🏻 श्रावण मास में मनुष्य को नियमपूर्वक नक्त भोजन करना चाहिए ।
श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व है
🌷 “स्वस्य यद्रोचतेऽत्यन्तं भोज्यं वा भोग्यमेव वा। सङ्कल्पय द्विजवर्याय दत्वा मासे स्वयं त्यजेत् ।।”
🙏🏻 श्रावण में सङ्कल्प लेकर अपनी सबसे प्रिय वस्तु (खाने का पदार्थ अथवा सुखोपभोग) का त्याग कर देना चाहिए और उसको ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।
🌷 “केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात”
🙏🏻 श्रावण मास में भूमि पर शयन का विशेष महत्व है। ऐसा करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।
शिवपुराण के अनुसार श्रावण में घी का दान पुष्टिदायक है।

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞"सावन मास के पहले दिन खरीदें यह 10 सामग्री, अच्छे दिनों की होगी शुरुआत"

1 . त्रिशूल  : त्रिशूल शिव के हाथों में हमेशा होता है। यह 3 देव और 3 लोक का प्रतीक है। अत: सावन मास के प्रथम दिन चांदी का त्रिशूल लाने से वर्ष भर आपदाओं से रक्षा होती है। 
 

  1. रुद्राक्ष : सुख, सौभाग्य और समृद्धि के लिए तथा मन की पवित्रता के लिए असली रुद्राक्ष को घर में लाएं या फिर घर में रखे रुद्राक्ष को चांदी में गढ़वा कर पहनें। यह आपके जीवन के लिए अत्यंत शुभ और समृद्धिदायक होगा। 
  2. डमरू : यह शिव का पवित्र वाद्य यंत्र है। इसकी पवित्र ध्वनि से आसपास से समस्त नकारात्मक शक्तियां दूर भागती है। आरोग्य के लिए भी डमरू की ध्वनि असरकारक मानी गई है। सावन मास के प्रथम दिन लाकर रखें और अंतिम दिन किसी बच्चे को यह डमरू उपहार में दें। 
     
  3. चांदी के नंदी : नंदी शिव जी का गण भी है और वाहन भी। सावन मास के पहले दिन चांदी के नंदी को घर में लाकर माह भर पूजा करें तो यह आर्थिक संकटों से मुक्ति दिलाता है
  4. जल पात्र : जल शिव जी को अत्यंत प्रिय है। आप चाहे तो सावन मास के प्रथम दिन गंगाजल लाकर घर में रखें और माह भर पूजन करें लेकिन अगर यह संभव नहीं है तो आप चांदी, तांबे या पीतल का पात्र लाकर उसमें शुद्ध स्वच्छ निर्मल जल भरें और प्रतिदिन उससे शिवजी को जल अर्पित कर पुन: भरकर रख दें। यह प्रयोग भी धन के आगमन के लिए सबसे अधिक प्रभावी है। 
     
  5. सर्प : भगवान शिव के गले में सर्पराज हर घड़ी रहते हैं। अत: सावन मास के प्रथम दिन चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को घर में लाकर रखें, हर दिन पूजन करें और सावन के अंतिम दिन उसे किसी शिव मंदिर में ले जाकर रख दें। यह प्रयोग आपको पितृ दोष और काल सर्प योग में राहत देता है।  
  6. चांदी की डिब्बी में भस्म : किसी भी शिव मंदिर से भस्म लाकर उसे नई चांदी की डिब्बी में लाकर रखें, माह भर उसे पूजन में शामिल करें और बाद में तिजोरी में रख दें। बरकत के लिए यह अचूक प्रयोग है।
  7. चांदी का कड़ा : भगवान शिव पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं। सावन मास के पहले दिन यह लाकर रखने से तीर्थ यात्रा और विदेश यात्रा के शुभ योग बनते हैं।
  8. चांदी का चंद्र या मोती : भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजित हैं। अत: सावन मास के प्रथम दिन चांदी के चंद्र देव लाकर पूजन में रखें अगर संभव हो तो सच्चा मोती भी ला सकते हैं। मोती चंद्र ग्रह की शांति करता है। इसे करने से चंद्र ग्रह की शांति तो होती ही है साथ ही मन भी मजबूत होता है। चाहे तो चंद्र और मोती का साथ में पेंडेट लाकर धारण कर सकते हैं।
  9. चांदी के बिल्व पत्र :हम पूरे सावन माह में शिव जी को बिल्व पत्र अर्पित करते हैं। लेकिन कई बार शुद्ध अखंडित बिल्वपत्र मिलना संभव नहीं होता। ऐसे में चांदी का महीन बिल्वपत्र लाकर प्रतिदिन शिव जी को अर्पित करने से करोड़ों पापों का नाश होता है और घर में शुभ कार्यों का संयोग बनता है।
    🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
    “दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।”

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और उन्हें तनाव बना रहेगा। आपको आज अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच आपसी तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपका किसी नए निवेश को करने का मौका मिले तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका ध्यान अध्यात्म के कार्य की ओर झुकेगा और पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि में भी आज आपका खूब मन लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपका यदि कहीं पैसा रुका हुआ था, तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल करना होगा। आज आपके मन की किसी इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों में लापरवाही करने से बचें और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों की परवाह करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें साथी के बातों को समझना होगा, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। संतान के भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नए मौके लगेंगे। आज आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखना होगा। आप यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें आज चार चांद लगेंगे, क्योंकि यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस लौट सकता है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर अपने कामों की ओर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। माताजी से आज आपके किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आपके पिताजी को आज कोई धन संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से वाद विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन आपसे यदि वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आप मित्रों के साथ आज कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई विरोधी आज आपके खिलाफ सोची समझी साजिश रच सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचे। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए अत्यधिक धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रोजगार के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अचानक लाभ मिलने से आज खुशी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपको कोई रोग सता रहा था, तो उसे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को किसी बड़ी प्रॉपर्टी को खरीदने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कामों के समय से पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। आपको वाहन चलते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे और आपका मन भी परेशान रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और पौष्टिक भोजन करें। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आज वह कर सकते है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता के सहयोग से आप संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही है और उसे नजरअंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके घर की छोटी-छोटी चीजों का पूरा ध्यान रखेंगे। भाई बहनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad