![](https://www.devbhoomimaya.com
/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230701-WA0013-461x1024.jpg)
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌤️ दिनांक – 01 जुलाई 2023
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – त्रयोदशी रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
🌤️ नक्षत्र – अनुराधा शाम 03:04 तक तत्पश्चात जेष्ठा
🌤️ योग – शुभ रात्रि 10:44 तक शुक्ल
🌤️ राहुकाल – सुबह 09:21 से सुबह 11:02 तक
🌞 सूर्योदय-06:01
🌤️ सूर्यास्त- 19:23
👉 दिशाशूल- पूर्व दिशा में
🚩 *व्रत पर्व विवरण – शनिप्रदोष
व्रत,जयापार्वती व्रतारम्भ (गुज•)*
विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)
💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)
💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 कैसे करें सुबह की शुरुआत गुरुपूनम के दिन 🌷
➡ 03 जुलाई 2023 सोमवार को गुरुपूनम (गुरुपूर्णिमा) है ।
🙏🏻 इस दिन सुबह बिस्तर पर तुम प्रार्थना करना : ‘‘हे महान पूर्णिमा ! हे गुरुपूर्णिमा ! अब हम अपनी आवश्यकता की ओर चलेंगे । इस देह की सम्पूर्ण आवश्यकताएँ कभी किसी की पूरी नहीं हुई ।
संतुष्टि नहीं मिली । अपनी असली आवश्यकता की तरफ हम आज से कदम रख रहे हैं ।
🙏🏻 उसी समय ध्यान करना । शरीर बिस्तर छोड़े उसके पहले अपने प्रियतम को मिलना । गुरुदेव का मानसिक पूजन करना । वे तुम्हारे मन की दशा देखकर भीतर-ही-भीतर संतुष्ट होकर अपनी अनुभूति की झलक से तुम्हें आलोकित कर देंगे। उनके पास उधार नहीं है, वे तो नगदधर्मा हैं ।
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 इसलिए जरूरी है जीवन में गुरु का होना 🌷
🙏🏻 हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा गुरु भक्ति को समर्पित गुरु पूर्णिमा का पवित्र दिन भी है। भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु को सर्वोपरि माना है। वास्तव में यह दिन गुरु के रूप में ज्ञान की पूजा का है। गुरु का जीवन में उतना ही महत्व है, जितना माता-पिता का।
🙏🏻 माता-पिता के कारण इस संसार में हमारा अस्तित्व होता है। किंतु जन्म के बाद एक सद्गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान और अनुशासन का ऐसा महत्व सिखाता है, जिससे व्यक्ति अपने सतकर्मों और सद्विचारों से जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी अमर हो जाता है। यह अमरत्व गुरु ही दे सकता है। सद्गुरु ने ही भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया, इसलिए गुरु पूर्णिमा को अनुशासन पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।
🙏🏻 इस प्रकार व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास गुरु ही करता है। जिससे जीवन की कठिन राह को आसान हो जाती है। सार यह है कि गुरु शिष्य के बुरे गुणों को नष्ट कर उसके चरित्र, व्यवहार और जीवन को ऐसे सद्गुणों से भर देता है। जिससे शिष्य का जीवन संसार के लिए एक आदर्श बन जाता है। ऐसे गुरु को ही साक्षात ईश्वर कहा गया है इसलिए जीवन में गुरु का होना जरूरी है।
🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
“दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।”
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती हैं और आपका विश्वास भी आज चरम पर रहेगा। परिवार से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। दिए गए कार्य को समय रहते पूरा करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। सम्पत्ति खरीदने बेचने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी के साथ साथ आप पार्ट टाईम कार्य भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित होगी । पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी बुज़ुर्ग सदस्य को शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। बड़ों की सलाह आज आपके काम आएगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन प्रभावशाली रहेगा। अपने ज़रूरी कामों को समय रहते पूरा करें। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को बातचीत कर और बच्चों की काउंसलिंग करके सुलझाया जा सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर पूरा करने से आसानी होगी। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ कर दें। यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपना काम निकलवाने के लिए आज अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।आवेश में आकर आप कोई भी निर्णय नहीं ले।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको नुकसान हो सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। किसी मागंलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई परेशानी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि रहेगी और दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था वो आपको आज वापस मिल सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। आपको परिवार के सदस्यों के करियर को लेकर कोई जल्दबाजी करने से बचना होगा। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने का होगा। न्यायिक मामलों में ढील देने से आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। आपको लुभाने के लिए आपको कई प्रस्ताव मिल सकते हैं लेकिन फिर भी निर्णय लेते समय अच्छे से विचार कर लें। किसी दूर रह रहे परिजन से आप कोई शुभ सूचना मिल सकती है। माता जी के प्रति आपको सचेत रहना होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रशासनिक कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है। आपको किसी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। आपके लिए किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा पढ़ने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी सुख संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप भाग्य के दृष्टिकोण से आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आप मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। निजी रिश्तो में आप कोई ऐसा काम ना करें जिससे कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की एक सूची बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कारोबार में किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी जरूरी काम में सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा,नहीं तो परीक्षा के समय उन्हें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Ad-JoshiBrothers.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-TJS-Enterpprse.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-KaranRawat.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-AnilKumar.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-DPS.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-LakesInternationalSchool.jpg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-SherwoodCollege.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-SurajmalCollege.jpg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-Anchal.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-KKJoshi-1.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-YTDO.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-SundarLal.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-ChandanDevadi.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-AnupamBhatnagar.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-VipinKumar.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-ParvatiyaMines.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-PathakBakers.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-NarendraPalace.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-NCCorporation.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/12/Ad-VIkasVermaJewellers.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-PreetGrover.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-Shemford.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-BajrangParivaar.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-KhajaanGuddu.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-JaiShreeRamStoneCrusher.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-NainitalMotors.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-MahanirBhog.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-ManasAcademy.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SherwoodCollege.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-Kashmirilal.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-GaneshaEcosphere.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-DiplomaEngeneerMahasangh.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-LokNirmanRanikhet.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-GaneshaEcosphere-2.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/10/Ad-LahoriaHero.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/10/Ad-LokNiramanKhatima.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/09/Ad-AshokKumar.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-HOtelSamrat.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-XavierSchool.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-ConceptEngineersConstruction.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-ArkHotel.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-LSCAutoWheels.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-Medicity.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-AkanshaAutomobiles.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-DeendayalPangti.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-KaranRawat.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-AnilVerma.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-BCChimwal.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-MNShreewastavHospital.jpeg)
![Ad](https://www.devbhoomimaya.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-LahoriaHero.jpeg)