बिग ब्रेकिंग मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) 😲 सनकी व्यक्ति ने शादी की खुशियां मातम में बदली,दुल्हा दुल्हन सहित पांच की निर्मम हत्या! 🥺तीन घायल; हत्यारे ने खुद को गोली से उड़ाया+

खबर शेयर करें -

मैनपुरी । विशेष संवाददाता यूपी के मैनपुरी जिले से सनसनीखेज वारदात सनसनी फैल गयी। यहां घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुरा अरसारा में शनिवार की सुबह एक परिवार में पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड से पूरा इलाका दहल गया। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पता चला है कि गांव के रहने वाले शिववीर सिंह ने अपने दो भाई, बहनोई, भाई की नवविवाहित पत्नी और दोस्त की बंके से काटकर हत्या कर दी उसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। तीन घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्याकांड के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। बताया गया है कि गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र 20 वर्षीय सोनू की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। घर में नई बहू सोनी के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बंके से आंगन में सो रहे भाई 20 वर्षीय भुल्लन, बहनोई 26 वर्षीय सौरभ निवासी चांदा हविलिया, भाई के दोस्त 20 वर्षीय दीपक फिरोजाबाद की हत्या कर दी। इसके बाद छत पर सो रहे 22 वर्षीय सोनू और नवविवाहिता सोनी की बंके से गला काटकर हत्या कर दी। हमले में पिता सुभाष, आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रूप से घायल हो हैं। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर से कुछ दूर जाकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। हत्याकांड क्यों अंजाम दिया गया, इसकी वजह अभी पता नहीं लग सकी है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad