बिग ब्रेकिंग बागेश्वर: पिथौरागढ़ जनपद के तेजम तहसील में हुई वाहन दुर्घटना में सात लोगों की अंत्येष्टि सरयू तट पर की गई, जबकि भनार के तीन मृतकों की अंत्येष्टि गांव में की गई, मृतकों में सेना के दो जवानों को कौसानी से आई सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर 23 जून, विशेष संवाददाता

पिथौरागढ़ जनपद के तेजम तहसील में हुई वाहन दुर्घटना में सात लोगों की अंत्येष्टि सरयू तट पर की गई जबकि भनार के तीन मृतकों की अंत्येष्टि गांव में की गई। मृतकों में सेना के दो जवानों को कौसानी से आई सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

गुरूवार की सुबह होकरा मंदिर जाते वक्त शामा- तेजम मोटर मार्ग में हुई बोलेरो दुर्घटना में बागेश्वर जनपद के शामा के सात व भनार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें सभी मृतक बागेश्वर जनपद के थे। घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम करने के बाद पिथौरागढ़ प्रशासन से शव को परिजनों को सौंप दिया, जिनमें से सेना के जवान शंकर सिहं व सुंदर सिंह को कौसानी से नायब सूबेदार दीप चंद्र के नेतृत्व में आई टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे करके अंतिम सलामी दी।

इस दौरान कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पूर्व विधायक बलवत सिंह भौर्याल व ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट आदि ने मृतक सेना के जवानों को पुष्प चक्र अर्पित किए तथा अन्य मृतक किशन सिंह, धरम सिंह ,कुंदन सिंह ,निशा , उमेश सिंह, शंकर सिंह व सुन्दर सिंह के शव पर पुष्प अर्पित करके शोक व्यक्त किया।

इस दौरान कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की घड़ी में उनके साथ है तथा हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। 

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने वाहन दुर्घटना में मारे गए सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात करके उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा कहा कि कपकोट के उपजिलाधिकारी को प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करने का आदेश दिया गया है। कहा कि दुख की इस घडी में प्रशासन उनके साथ है।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गोविन्द सिंह दानू, काग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, विक्रम शाही, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, सैनिक कल्याण जीएस बिष्ट,सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी, समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व जनता मौजूद रही। उधर वाहन दुर्घटना में मारे गए मृतक भनार निवासी महेश सिंह ,वाहन चालक कुशाल सिंह व दान सिंह का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad