ब्रेकिंग खटीमा: पत्रकार प्रेस परिषद इकाई का गठन:अशोक सरकार अध्यक्ष, गुड्डू खान बने महासचिव!👉कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा पत्रकार प्रेस परिषद देश के चौबीस राज्यों में पत्रकार हितों के लिए काम कर रही है!!!

खबर शेयर करें -


खटीमा।( दीपक यादव ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट) पत्रकार प्रेस परिषद के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी की मौजूदगी में खटीमा के पत्रकारों की आयोजित बैठक में परिषद की खटीमा इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से खटीमा इकाई के लिए अशोक सरकार को अध्यक्ष, दीपक यादव को उपाध्यक्ष, गुड्डू खान महासचिव, सुंदर बहादुर सचिव, ईश्वर सिंह कोषाध्यक्ष, सलीम कुरैशी संगठन मंत्री, आमिर सिददीकी प्रचार मंत्री, माया शंकर प्रचार मंत्री, आमिर अंसारी प्रचार मंत्री, गणेश पुजारा मीडिया प्रभारी, टोनी वर्मा सह मीडिया प्रभारी, शकील, हेमंत कुमार, विजय कुमार और अमित कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। जबकि अनुज शर्मा और भरत सिंह को मण्डल कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया। इस अवसर पर कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद देश के चौबीस राज्यों में पत्रकार हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुमांऊ में संगठन को मजबूती से खड़ा किया जायेगा। जल्द ही पूरे कुमांऊ में जिला एवं नगर इकाईयाें का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परिषद पत्रकारों के हितों की आवाज मजबूती से उठायेगी। किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एकजुट होने का आहवान भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad