झिरौली: (बागेश्वर) सीओ ने पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च/चौपाल आयोजित कर आम जनमानस को आवश्यक जानकारी देकर किया जागरुक!

खबर शेयर करें -

झिरौली ( बागेश्वर ) संवाददाता

पुलिस अधीक्षक , बागेश्वर के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरूकता अभियान के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना झिरौली क्षेत्रांतर्गत बिलौरी में पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च/चौपाल आयोजित कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया साथ ही निम्न बिंदुओं पर वार्ता कर आपस में सुझाव साझा किये गए।
➡️नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, साइबर क्राइम, महिला/ बलिकाओ से सम्बंधी अपराधों, पॉक्सो, उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप, UTTARAKHAND POLICE APP, गौरा शक्ति एप आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुवे जागरूक कर हेल्प लाइन नंबर 112, 1930, 1090 का प्रचार प्रसार किया गया।
➡️महोदय द्वारा मिशन मर्यादा के तहत धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने हेतु बताया गया
➡️ सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने एवं यातायात व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सभी से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु कहा गया।
➡️ वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशे पर अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस का सहयोग करते हुए गोपनीय तरीके से पुलिस को सूचना देने हेतु अपील की गई।
➡️ वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध के दृष्टिगत किसी भी अनजान लिंक, नंबरों, एवं वेबसाइटों से दूरी बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना हेतु देने हेतु अपील की गई।
➡️ गौरा शक्ति फीचर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया । साथ ही उपस्थित व्यक्तियों से अपने परिवारजनों व आसपास के लोगों को भी उक्त सम्बन्ध में जागरूक कर गौरा शक्ति एप में अपनी माताओं-बहनों का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई साथ ही
➡️ महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की अपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल गौरा शक्ति एप, डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई
➡️पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत सभी से अपील की गई कि बाहरी व्यक्तियों, किरायेदार का तत्काल सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad