ब्रेकिंग रामनगर: रिनेसां कॉलेज रहा सर्वश्रेष्ठ कालेज!😃 विद्यार्थियों में खुशी की लहर@

खबर शेयर करें -

रामनगर ।( विशेष संवाददाता) आज के प्रतिस्पधा के दौर में जब युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति चिंतित है उसी दौर में रामनगर के बसई में स्थित रिनेंसा कालेज ऑफ होटल मैनेजमेंट अपने छात्र- छात्राओं को प्रतिवर्ष शत्-प्रतिशत प्लेसमेन्ट देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। वर्ष 2019-2023 बैच में होटल मैनेजमेन्ट डिग्री प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र – छात्रा का कॉलेज की इन कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित फाईव स्टार होटलों में जॉब प्लेसमेन्ट सुनिश्चित किया है।

माह जनवरी से प्रारम्भ हुई इन कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव के अन्तर्गत सर्वप्रथम ऑबेरॉय ग्रुप ऑफ होटेल्स द्वारा लिए गये जॉब इन्टरव्यू में कुल 09 छात्र-छात्राऐं चयनित हुए। जिसमें से सूरज सत्यवली नें द ऑबेरॉय उदयविलास, उदयपुर, राकेश त्रिपाठी व प्रेरणा रावत नें ऑबेरॉय होटल गुड़गॉव व अन्य ने विभिन्न शहरों में स्थित ऑबेरॉय होटल्स में एक्जिक्यूटिव के पद पर ज्वाइनिंग की। हयात ग्रुप से सम्बन्धित होटल प्रतिष्ठानों द्वारा कराये गये इन कैम्पस इन्टरव्यू में कुल 15 से अधिक छात्र-छात्राऐं चयनित हुए विशेष रूप से रिंकी भण्डारी व सूरज पोखरियाल का जूनियर शेफ के रूप में हयात होटल की अहमदाबाद ईकाई में प्लेसमेंट प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त आँचल रावत, मनीष रावत व जगदीश चन्द्र सहित अन्य ने दिल्ली के हयात होटल को ज्वाइन किया। ताज ग्रुप में चयनित होने वाले छात्र-छात्राएँ अरूण नेगी, मौ० आशु व इशिता रिखारी सहित कुल 05 छात्र-छात्रओं नें ट्रेनी शेफ व अन्य एक्जिक्यूटिव पदों पर चेन्नई में सेवायोजन प्राप्त किया। लीला होटल में चयनित हुए नीरज कण्डारी, उत्तम प्रकाश व सुमित सहित कुल 05 छात्र-छात्राओं ने उदयपुर में जॉब प्लेसमेन्ट प्राप्त किया। अंजलि रावत, गौरव, कुलदीप अनीता सहित कुल 05 छात्र-छात्राओं का चयन दिल्ली के हॉलिडे इन ऐरोसिटी होटल में हुआ। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को चेन्नई, जयपुर दिल्ली सहित अन्य शहरों के मेरियट होटल, रोसिएट होटल आदि नामचीन फाइव स्टार होटलों के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त हुआ। कुछ छात्र-छात्राओं नें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प चुना साथ ही एक छात्रा नें रिटेल सेक्टर में सेवायोजन सुनिश्चित किया ।कॉलेज के प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर दानिश अहमद ने छात्र-छात्राओं द्वारा चुने गये विकल्प व स्किल-बेस्ड टेस्ट के अनुरूप सभी विद्यार्थियों का यथासंभव श्रेष्ठ प्लेसमेन्ट किये जाने हेतु अपनायी गयी प्रक्रिया व उसमें आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होने बताया कि इन कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव में प्रतिभाग करने वाले कुल 41 छात्र-छात्राओं में से कई ऐसे प्रतिभागी रहे जिन्हे एक से अधिक होटल प्रतिष्ठानों से जॉब ऑफर किये। इस तरह से उन्होने 41 छात्र – छात्राओं के लिए कुल 65 से अधिक जॉब ऑफर प्राप्त किये।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं ने छात्र-छात्राओं की जॉब प्लेसमेन्ट पर हर्ष जताते हुए रिनेसां कालेज द्वारा कम फीस पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होने कहा कि छात्र छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित होटल प्रतिष्ठानों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इन कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों और …..

छात्राओं सहित अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुल्क में स्कॉलरशिप भी दी जाती है, ताकि वे अधिक लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। जॉब प्लेसमेन्ट की इस उपलब्धि में संस्थान के विशिष्ट प्रशिक्षकों, सुसज्जित प्रयोगशालाओं की अहम भूमिका की उन्होने सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad