काशीपुर😲सैनिक कालोनी में चिकित्सक दंपत्ति के शव बिस्तर पर पड़े होने की सूचना ने यहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा🥺! दंपत्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त की@

खबर शेयर करें -

कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले चिकित्सक दंपति के शव

काशीपुर। स्टाफ रिपोर्टर सैनिक कालोनी में चिकित्सक दंपत्ति के शव बिस्तर पर पड़े होने की सूचना ने यहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। आशंका जताई गई है कि दंपत्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मृतक दंपत्ति की दो संतान हैं एक 12वर्षीय पुत्र व एक पुत्री विवाहित है। आज सुबह सैनिक कालोनी निवासी 50 वर्षीय डॉ इंद्रेश शर्मा व उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शव संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर मिले। घर में मौजूद उनका पुत्र इशान जब उठा तो काफी देर तक उसके माता-पिता आसपास नहीं दिखाई दिए।कमरे में जाकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। इशान ने पड़ोसियों को रोते हुए जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रथम दृष्टड्ढा यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक चिकित्सक चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक चिकित्सालय में कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी को असाध्य बीमारी थी जिसके चलते वह संभवत तनाव में थे। चिकित्सक की पुत्री का विवाह जसपुर में हुआ है। माता पिता की मौत की जानकारी पाकर वह भी पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad