ब्रेकिंग चंपावत: प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय जनपद के भ्रमण पर 2 जून को पहुँच रहे हैं; जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री , 2 जून को पूर्वाह्न 11.50 बजे अस्थायी हैलीपेड श्री रीठा साहिब पहुचेंगे।11.55 पर कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12.05 बजे श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा पहुंच कर जोड़ मेले के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे!

खबर शेयर करें -

चम्पावत 1 जून विशेष संवाददाता
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद चंपावत के भ्रमण पर 2 जून को पहुँच रहे हैं।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी, 2 जून को पूर्वाह्न 11.50 बजे अस्थायी हैलीपेड श्री रीठा साहिब पहुचेंगे।
11.55 पर कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12.05 बजे श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा पहुंच कर जोड़ मेले के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 12:45 पर कार द्वारा प्रस्थान कर 12:55 पर अस्थाई हेलीपैड रीठा साहिब पहुंचेंगे तथा 1:00 बजे हेलीपैड रीठा साहिब से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।उसके पश्चात 3:30 बजे नैनीताल से स्टेडियम हेलीपैड बनबसा चंपावत में उनका आगमन होगा। तत्पश्चात सायं 7:15 बजे बनबसा, चंपावत से कार द्वारा प्रस्थान कर 7:30 बजे उत्सव गार्डन, अस्पताल रोड टनकपुर, चंपावत पहुंचेंगे। तथा वहां श्री श्याम बाबा जागरण में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात रात्रि विश्राम कर। माननीय मुख्यमंत्री अगले दिन 3 जून को पूर्वाह्न खटीमा से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:40 बजे सर्किट हाउस चंपावत पंहुचेंगे। इसके पश्चात 11:00 बजे से 2:30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम/ गौरल चौड़ मैदान में चंपावत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास एवं अन्य आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
उसके बाद 2:45 से 3:30 तक जनपद चंपावत के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ उनका समय आरक्षित रहेगा। ततपश्चात 3:45 पर मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad