
नैनीताल (विशेष संवाददाता) संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम का प्रतिनिधि मंडल महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व मे निगम के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी से मिला। दिनेश गुरु रानी ने नवनियुक्त प्रबंध निदेशक का पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक के समक्ष कर्मचारियों की समस्याएं रखी जिनमे निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने की मांग प्रमुखता से रखी। नव नियुक्त प्रबंध निदेशक ने कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया तथा कहा कि निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कर्मचारियों को दिन रात मेहनत करनी होंगी। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि महासंघ अपेक्षा करता है कि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।…..




महासंघ की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका वही निगम प्रशासन की ओर से महाप्रबंधक ए पी वाजपई भुवन कांड पाल मोहम्मद ताहिर उपस्थित रहे।






















































