बागेश्वर: कोतवाली पुलिस की तत्परता से महज कुछ ही घंटों में बरामद हुए दो गुमशुदा व्यक्ति!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर संवाददाता को आगन्तुक प्रेम सिंह निवासी शीशाखानी हाल सैंज कोतवाली बागेश्वर द्वारा कोतवाली बागेश्वर उपस्थित आकर अवगत कराया कि उनका पुत्र हरीश सिंह उम्र 30 वर्ष व प्रकाश सिंह पुत्र आन सिंह निवासी-शीशाखानी कोतवाली बागेश्वर जो पंजाब में नौकरी करते हैं और 25 मई को पंजाब से अपने घर बागेश्वर के लिए निकले थे, 26 मई की प्रातःउनके द्वारा अपने परिजनों को फोन करके बताया गया कि वह बागेश्वर पहुंच गये हैं। उक्त दोनों व्यक्ति बागेश्वर पहुँचने के बाद भी उस रात को अपने घर नहीं पहुंचे उनका फोन भी बंद आ रहा था जिस पर घर वाले काफी चिन्तित हो गये। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक बागेश्वर द्वारा उक्त दोनों की तलाश हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदाओं की तलाश हेतु सभी सम्भावित स्थानों में तलाशते हुए सी0सी0टी0वी0 कैमरे, होटलों को चैक किया गया आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए उक्त दोनों गुमशुदाओं को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता से कार्य करने व दोनों गुमशुदाओं को सकुशल तलाश करने पर दिल से आभार प्रकट किया गया।

पुलिस टीम
1.आरक्षी राजेंद्र सिंह बगड़वाल
2.आरक्षी गिरीश बजेली

  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad