ब्रेकिंग जागेश्वर (अल्मोड़ा): फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार श्री ज्योर्तिलिंग भगवान भोलेनाथ की शरण में! ✔️… क्या कहा प्रधान पुरोहित ने आप भी सुनिए!@ 👁️अशोक गुलाटी editor-in-chief (ग्राउंड जीरो से लाइव)

खबर शेयर करें -

जागेश्वर (अल्मोड़ा) ‌‌ अशोक गुलाटी editor-in-chief/फिल्म जगत के विख्यात अभिनेता अक्षय कुमार आज जागेश्वर धाम मैं भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि विधान से पूजा की। अपने प्रिय अभिनेता की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में नागरिक भी उमड़ पड़े। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड की वादियों का लुप्त उठा रहे हैं। उत्तराखंड पहुंचने पर जहां केदारनाथ के दर्शन किए, वहीं बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज प्रातः जागेश्वर धाम पहुंच कर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव की पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति की कामना की। अभिनेता अक्षय कुमार के जागेश्वर धाम पहुंचने की खबर जैसे ही लोगो को लगी, देखते ही देखते जागेश्वर मंदिर में उनको देखने और फोटो खींचने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने हर हर महादेव के नारे भी लगाए। अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा उत्तराखंड वासियों की आस्था प्रतीक है। यही कारण है कि ऋषि मुनि भी ‌ शांति और योग के लिए उत्तराखंड आते हैं। इसका इतिहास में उल्लेख भी है । अभिनेता लगभग आधा घंटा मंदिर परिसर में रहे ।स्मरणीय है कि भगवान शिव विश्वंभर नाथ का प्रथम ज्योतिर्लिंग देवभूमि हिमालय के जागेश्वर में स्थित है। जागेश्वर का प्राचीन मृत्युंजय मंदिर धरती पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों का उद्गम स्थल है। यहां 125 देवी देवताओं का समूह स्थापित है, हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग सावन के महीने में जागेश्वर धाम पहुंचते है, और भगवान भोलेनाथ को दूध, जल चढ़ाते हैं और पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं, मान्यता है की जागेश्वर धाम में विराजमान भगवान शिव मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यहां फिल्मी हस्तियों के अलावा ब्यूरोक्रेट नेतागण बड़े-बड़े सुप्रीम कोर्ट के माननीय जज भी यहां दर्शन हेतु आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं निसंदेह पूरी होती है। दूसरी ओर पंडित हेमन्त भट्ट “कैलाश” प्रधान पुरोहित श्री ज्योर्तिलिंग जागेश्वर धाम ने देवभूमि माया editor-in-chief अशोक गुलाटी को बताया कि

विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग ..

जागेश्वर धाम में फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे , उन्होंने सुबह 6:30 बजे मंदिर में पहुचकर पूजा अर्चना की और शांति की कामना की, जागेश्वर धाम के बाद….

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार लाइव

बाद अक्षय कुमार बद्रीनाथ जायेंगे और वहाँ पूजा अर्चना करेंगे,
जागेश्वर धाम में दर्शन व यहाॅ की खुबसुरत देवदार वन देखकर अक्षय कुमार काफी खुश नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad