ब्रेकिंग हल्द्वानी :आयुक्त दीपक रावत ने मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत 4 करोड 75 लाख 39 हजार की लागत से बैडमिंटन कोर्ट, बास्केबाल कोर्ट एवं फुटबाल ग्राउन्ड के सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया !👉आयुक्त ने कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम एवं राज्य निर्माण निगम को निर्देश दिये, कार्य समयावधि में पूर्ण कर लिया जाए, साथ ही कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए!!👁 अशोक गुलाटी ऑडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 27 मई अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ
आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत 4 करोड 75 लाख 39 हजार की लागत से बैडमिंटन कोर्ट, बास्केबाल कोर्ट एवं फुटबाल ग्राउन्ड के सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
आयुक्त ने निरीक्षण दौरान कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम एवं राज्य निर्माण निगम को निर्देश दिये कि कार्य समयावधि में पूर्ण कर लिया जाए साथ ही कार्यांे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।
आयुक्त ने कहा कि मिनी स्टेडियम में पानी की निकासी की व्यवस्था समुचित कर ली जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ड्रेनेज सिस्टम हेतु प्लान बनाकर पूर्ण करें ताकि वर्षाकाल में पानी की निकासी सुव्यवस्थित ढंग से हो। उन्होंने बास्केटबाल ग्राउन्ड के निरीक्षण के दौरान कहा कि बास्केटबाल ग्राउन्ड की फ्लोर परिवर्तित होना है फ्लोर की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए, आयुक्त ने मौके पर कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बैडमिंटन कोर्ट एवं फुटबाल ग्राउन्ड तथा पवेलियन पर शेड का का भी निरीक्षण किया। फुटबाल ग्राउन्ड के निरीक्षण दौरान आयुक्त ने ग्राउन्ड के समतलीकरण के साथ ही ग्राउन्ड में घास लगवाने के निर्देश दिये। बाक्सिंग रिंग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रीडा अधिकारी को निर्देश दिये कि बाक्सिंग रिंग हेतु जो भी आवश्यक सामग्री की पूर्ति करनी है शीघ्र कर तत्काल रिंग को खिलाडियों के लिए अभ्यास हेतु प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण दौरान निदेशक आईटीआई हरवीर सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी रश्किा सिद्विकी, सहायक क्रीडा अधिकारी जीवन्ती कार्की के साथ ही सिचाई विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad