breaking Champawat: राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे!

खबर शेयर करें -

चम्पावत, विशेष संवाददाता
माननीय राज्यपाल, उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने तय कार्यक्रमानुसार दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे।

अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा।

इससे पूर्व सर्किट हाउस में बने हेलीपैड में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनपद चम्पावत आगमन पर मा0 राज्यपाल महोदय का जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने पुष्पगुच्छ देकर हेलीपैड में स्वागत किया।

मायावती आश्रम पहुँच कर मा0 राज्यपाल ने कहा कि यहां की प्रकृति तनाव मुक्त करने में मददगार है।
उन्होंने कहा कि यह आश्रम देश-विदेश के लोगों को आध्यात्म की ओर आकर्षित करता है, उन्होंने मायावती में संचालित हो रहे धर्मार्थ चिकित्सालय की सेवाओं व सुविधाओं की सराहना की।
राज्यपाल ने धर्मार्थ चिकित्सालय के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद से आश्रम के सम्बंध में हालचाल जाना। इसके साथ ही स्वामी जी द्वारा मा0 राज्यपाल महोदय को मायावती के इतिहास से अवगत कराया, बताया कि 1901 में स्वामी विवेकानंद यहां आए थे, उन्होंने यहां पर एक सप्ताह तक प्रवास किया था। राज्यपाल महोदय ने इस स्थल को ऐतिहासिक बताया, स्वामी शुद्धिदानंद ने राज्यपाल को बताया कि समय-समय पर यहां निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहाँ सैकड़ों मरीजों का उपचार व ऑपरेशन विदेशी डॉक्टरों द्वारा किए जाते हैं।
राज्यपाल ने इसके बाद मायावती आश्रम परिसर का भ्रमण किया और सौंदर्य का लुफ्त लिया। माननीय राज्यपाल ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करने की सलाह दी। उन्होंने बाद में ध्यान कक्ष में साधना की और कहा की ध्यान वाला स्थान तो चमत्कारिक स्थान है, जहाँ मस्तिष्क में एक अलग ही शांति की अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि हम अद्वैत मायावती आश्रम में खड़े होकर 350 किलोमीटर का हिमालय दर्शन इसी स्थान में खड़े रहकर कर सकते हैं। जिसमें हम नंदा देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ जी के पहाड़ों को भी देख सकते हैं।वास्तविकता में यह स्थान हिमालय की गोद में होने के साथ-साथ भगवान शिवजी का भी घर है, अगर किसी को भी शिवजी के त्रिशूल और उनके ध्यान का लुफ्त लेना है तो यह एक मात्र स्थान है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पूरे भारत के साथ साथ पूरे विश्व को यह बताना चाहता हूं कि अगर किसी को जानना है कि मानवता, आध्यात्मिकता, साधना, वैदिक योगिक क्या होते है तो वह एक बार जरूर मायावती आश्रम आये।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, मा0 राज्पाल के परिसहाय मेजर तरुण कुमार व विशेष कार्याधिकारी डी0पी0 नोटियाल, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द्र पन्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के0के अग्रवाल समेत अधिकारी व आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुह्रदानंद, स्वामी एकदेवानंद, स्वामी आत्मविदानंद, स्वामी क्षमानंद, स्वामी मथुरानंद, स्वामी ध्यानस्थानंद, कीर्ति बगौली व त्रिभुवन उपाध्याय व हेलीपेड पर आगमन पर मा0 विधायक चम्पावत प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad