खटीमा: 😲 नहर में गिरी इनेवा, 3 बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत!👉🥺 सभी मृतक खटीमा निवासी; क्षेत्र में शोक की लहर@

खबर शेयर करें -

खटीमा (उधम सिंह नगर ) विशेष संवाददाता। जनपद के खटीमा से अत्यंत दुख भरी खबर सामने आई है गुरुवार की देर शाम

खटीमा के लोहिया हेड पावर चैनल के करीब शारदा नहर में गिरी इनोवा कार,दुर्घटना में कार चालक सहित 5 लोगों की हुई मौत,मृतक महिला द्रोपती उसकी बेटी भाई के दो बच्चे व कार चालक है मृतकों में शामिल,….

मृतक महिला द्रोपती लोहियाहेड पावर हाउस में नौकरी करती थी । घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों में

मृतक द्रोपति देवी उम्र 34 वर्ष वाइफ ऑफ देवेंद्र निवासी लोहिया हेड पावर हाउस कॉलोनी।

ज्योतिD/O स्वर्गीय देवेंद्र निवासी लोहियाहेड,खटीमा।(मृतका द्रोपदी की बेटी)

मोहन सिंह धामीs/o बहादुर सिंह धामी, निवासी नगरा तराई खटीमा।(कार चालक)

दीपिकाD/O मोहन चंद, उम्र 7वर्ष ,निवासी अंजनिया,चकरपुर,खटीमा।

सोनू उम्र 5वर्ष,पुत्र मोहन चंद,निवासी अंजनिया,चकरपुर,खटीमा।…

विवरण के मुताबिक गुरुवार की देर शाम मृतका द्रोपदी देवी जहां लोहियाहेड पॉवर हाउस में कार्यरत थी। चकरपुर अंजनिया निवासी अपने भाई मोहन चंद के घर से अपने भाई के दो बच्चो को लेकर अपने लोहियाहेड स्थित घर को शारदा नहर मार्ग से होकर कार के माध्यम से लौट रही थी। मृतका के घर न पहुंचने पर उसके भाई ने जब फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद मृतका के भाई मोहन चंद ने अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में सवार होकर खोजबीन शुरू की। जिस पर उसे कार लोहियाहेड हेड पावर चैनल के पास शारदा नहर में नदी में गिरी हुई दिखी। मृतका के भाई ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके उपरांत पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से कार से सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन पुलिस द्वारा कार से 5 लोगों को बाहर निकाले जाने पर उनकी मौत हो चुकी थी। खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में सभी मृतकों आज पोस्टमार्टम किया जाएगा । घटना का कारण अज्ञात है पुलिस जांच कर रही है कि आखिर इनोवा नदी में कैसे गिरी। दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक का के भाई को विश्वास ही नहीं हो रहा कि कुछ ही देर पहले उनकी बहन यहां से गई थी और उनकी लाश देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad