बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: देर रात आंधी तूफान से हाई कोर्ट अधिवक्ता की चलती कार पर विशाल पेड़ गिरा; दर्दनाक मौत!🙄 परिवार में कोहराम मचा@

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अशोक गुलाटी editor-in-chief) मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई देर रात आई आंधी तूफानी बारिश के खौफनाक मंजर से कई घरों की छतें उड़ गई वही एक अधिवक्ता के परिवार का चिराग बुझ गया । विवरण के मुताबिक देर रात अंधड़ और तूफानी बारिश का मंजर डरावने वाला था घटनाक्रम के मुताबिक रामपुर रोड पर एक दैनिक समाचार पत्र ऑफिस के सामने तेज आंधी की चपेट में आकर एक भारी-भरकम पेड़ सड़क पर चलती हुई कार संख्या यूके 07 डीपी 7923 के ऊपर जा गिरा। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर पिचक गई इस हादसे में गाड़ी में सवार नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मकसद के बाद शव को निकाला जा सके। अधिवक्ता के परिवार में मौत का कारण सुनते ही कोहराम मच गया है वही वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई है ।

स्मरणीय है कि मौसम विभाग ने इस तूफानी आंधी पूर्व में की चेतावनी दे दी गई थी मंगलवार देर रात्रि तूफानी आंधी से कई पेड़ धराशाई हो गए और बिजली का पोल भी तार समेत टूटकर सड़क पर जा गिरा जिससे घटनास्थल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया।पेड़ गिरने से शहर में जगह-जगह यातायात प्रभावित रहा। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले तूफान से बिजली पोल, लाइनें ध्वस्त हो गईं, जिसके चलते पूरे शहर में अंधकार हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसमें काफी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू करवाया। वही इस भयावह हादसे में विशालकाय पेड़ की चपेट में आई बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने कटर से कार के कई हिस्सों को काटकर शव को बाहर निकाला जा सका।

जानकारी के मुताबिक कार में सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने के लिए निकले रात 10:50 बजे तूफान आया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय घर जाना उचित समझा। उन्हें क्या पता था कि कुछ ही दूरी पर उनकी मौत इंतजार कर रही है; घटना स्थल के पास एक दैनिक समाचार पत्र मैं लगे सीसीटीवी में हादसे का मंजर कैद हो गया। इसमें साफ खौफनाक घटना का दृश्य नजर आ रहा है कि इस दर्दनाक़ हादसे से पहले वो चंद सेकंड रुके और फिर कार जैसे ही आगे बढ़ाई कि अचानक भारी भरकम यूकेलिप्टस का दरख़्त कार के ऊपर धड़ाम से कार पर गिरा और कार धराशाई हो गई कार चला रहे अधिवक्ता नीचे दब गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और फायर कर्मियों को सूचना देने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ । देर रात तक अधिवक्ता का शव कार से निकाला जा सका। वन विभाग की लापरवाही निकम्मे पन का कारण यह है कि हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग पर कई बूढ़े हो चुके पेड़ गिरने से कई बेगुनाहों की जाने जा चुकी हैं कई बूढ़े हो चुके पेड़ों को वन विभाग द्वारा ना काटे जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती रहती है। इस आंधी तूफान से नैनीताल के जनपद के कई जगह के घरों की छतें उड़ गई हैं। तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति में भी बाधा पहुंच रही है। इस तूफान से नुकसान कितना हुआ है यह अभी जानकारी में स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी आंधी तूफान आने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अभी अगले 3 दिन तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।तूफान से बिजली बिभाग को भारी नुकसान की खबर है,हल्द्वानी में आंधी तूफान में पेड़ गिरने से 3 लोगों की मौत की खबर है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad