ब्रेकिंग नैनीताल बेतालघाट घर से लापता होकर नैनीताल पहुंची महिला को तल्लीताल थाना पुलिस ने उनके परिजनों को किया सुपुर्द

खबर शेयर करें -

नैनीताल स्टॉप रिपोर्टर भवाली रोड स्थित स्टेट बैंक तल्लीताल की सीढ़ियों में विगत शाम को एक महिला गुमशुम अवस्था में बैठी हुई मिली। सूचना पर पहुंची तल्लीताल थाना पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि यह महिला सुबह से इसी जगह पर बैठी हुई हैं, जब उक्त महिला से उसका नाम, पता इत्यादि पूछा गया तो ज्ञात हुआ कि मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण वह कुछ भी बता पाने में सक्षम नहीं है जिसे सुरक्षा की दृष्टि से महिला आरक्षी द्वारा तल्लीताल थाना कार्यालय लाकर सुरक्षित बैठाया गया। पुलिस द्वारा जब उसका बैग चेक किया गया तो उसमें वोट डालने वाले प्रपत्र प्राप्त हुए जिसकी मदद से थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर द्वारा तत्काल बेतालघाट संपर्क किया गया, जहां से स्पष्ट हुआ कि उपरोक्त महिला का नाम राधा देवी,पति श्री महेंद्र सिंह है जो सोन गांव बेतालघाट की रहने वाली हैं। जिसका मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा ठीक नहीं है जिस कारण से घर से भाग कर यहां तक पहुंच गई।
जिनके परिजनों को तल्लीताल बुलाकर आज उनके पति के साथ सकुशल भेजा गया।
खोई हुई पत्नी के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा स्थानीय थाना तल्लीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए हंसी- खुशी अपने गंतव्य को लौट गए।
पुलिस टीम में
1 महिला आरक्षी सुमन राणा व महिला आरक्षी पूनम शामिल।

                      
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad