ब्रेकिंग चंपावत: आगामी 3 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र के सदस्य के तौर पर 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय के स्थानीय गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा!✔️ सीएम भी उपस्थित रहेंगे@

खबर शेयर करें -

चंपावत विशेष संवाददाता
आगामी 3 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत से विधानसभा के सदस्य के तौर पर 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 3 जून को चंपावत जिला मुख्यालय के स्थानीय गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के उक्त भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु बुधवार को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय में एक बैठक करते हुए विचार-विमर्श कर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अवगत कराया कि 3 जून को स्थानीय गोरलचोड़ मैदान में * मुख्यमंत्री  द्वारा जनता दरबार लगाकर जनता से संवाद भी किया जाएगा*। साथ ही जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही अनेक विकास कार्य से संबंधित लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किए जाएंगे। अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, उपकरण आदि सामग्री वितरित भी की जाएगी। इस अवसर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।       
 बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad