रुद्रपुर14 वाँ वर्ष श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। संवाददाता क्षेत्र के लोकप्रिय युवा तेजतर्रार पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आजकल राजनीतिक से दूर धर्म-कर्म में जोर शोर से हिस्सा ले रहे हैं इसी कड़ी में रविन्द्र नगर में 14 वाँ वर्ष श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की इस दौरान आयोजक कमेटी द्वारा कीर्तन मंडली अनेक स्थानों से बुलाये गए एवं सुमधुर कंठ में क्षेत्रवासियों को महानाम सुनाया गया। भंडारे में आस पास के क्षेत्रों से भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोविंद मंदिर प्रांगण आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल को आयोजक कमेटी ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री ठुकराल ने संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों ने संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरिमोहन मंडल, उपाध्यक्ष विश्वजीत विश्वास, मानव सरकार ,सचिव एस पी सरकार, शंकर मालिक, कोषाध्यक्ष विवेक हालदार, कार्तिक मंडल, कार्यकारिणी सदस्य में गोपाल शाह,डॉक्टर सरजीत सरकार, नारायण डे,सुकुमार सरकार, कृष्णा जोरदार, सत्यजीत मलिक, तारक अधिकारी, रंजीत राय, रविंद्र पाल, अश्वनी रफ्तार ,मनोज अधिकारी ,प्रभास सरकार, सूरज विश्वास, सतीश हाल्दार,दिनाबंधु वैध, गोपाल सरकार, महादेव वाला, मनोहरी विश्वास, प्रशांत विश्वास, कमलेश सरकार, गगन ग्रोवर, सुधीर ठाकुर ,बंटी कोली व रविंद्र नगर के समस्त वार्ड वासी उपस्थित थेl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad