ब्रेकिंग मुखानी: (हल्द्वानी) महिला तस्कर को चौकी पुलिस टीम ने 295 ग्राम अवैध चरस सहित किया गिरफ्तार!🤱 ,दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करने वाली महिला पूर्व में भी 02 बार जेल जा चुकी है$

खबर शेयर करें -

संक्षिप्त विवरण

मुखानी( हल्द्वानी) स्टाफ रिपोर्टर / पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशा तस्करों पर ताबडतोड कार्यवाही करने तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिये गये है।
डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल ( नोडल अधिकारी एएनटीएफ नैनीताल) के निकट पर्यवेक्षण एवम् श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी तथा श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी ,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी, के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित ए0एन0टी0एफ0 की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 महिला के कब्जे से 295 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया हैl

            थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान ,लामाचौड चौराहे से  कालाढूंगी रोड पर ग्राम नाथूपुर पाडली में सड़क के किनारे स्थित छोटी सी दुकान के पास से  अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी चन्द्र प्रकाश निवासी ग्राम नाथूपुर पाडली पोस्ट लामाचौड़ थाना मुखानी जनपद नैनीताल  उम्र 55 वर्ष के कब्जे से 295 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस टीम

1. उ0नि0 श्री अनिल कुमार चौकी आम्रपाली
2. कानि0 कुंदन सिंह
3 कांस्टेबल अशोक सिंह
एसओजी
4 दिनेश नगरकोटी एसओजी
5- महिला कांस्टेबल बीना सती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad