ब्रेकिंग हरिद्वार: खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण!👉खेल मंत्री ने बालिका छात्रावास में जाकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा,बालिकाओं संग किया भोजन@ अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

👉राजकीय बाल गृह पहुंचकर जाना बच्चों का हालचाल,कहा बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने का सरकार कर रही प्रयास

हरिद्वार: अशोक गुलाटी editor-in-chief आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खेल एवं युवा कल्याण,खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार जिले के रोशनाबाद पहुंची। खेल मंत्री ने रोशनाबाद(हरिद्वार) जाकर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, बालिका छात्रावास रोशनाबाद व वंदना कटारिया स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली और समस्त निर्माण कार्यो को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार भी लापरवाही ना बरती जाए इसके निर्देश भी दिए।अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वंदना कटारिया स्टेडियम में चल रहे छात्रावास का निर्माण कार्य इसी वर्ष माह अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

वहीं अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या बालिका छात्रावास पहुंची जहां जाकर उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया।साथ ही उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ भोजन किया व गुणवत्ता परखी। उन्होंने सभी खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन मे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करे और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करें।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है।आज लड़कियां हर एक क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं ,फिर चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है ,राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग के जरिए कई सारी सुविधाएं विकसित की हैं। कहा की हमारा प्रयास है कि हम अपने बच्चो में बचपन से ही खेल की नर्सरी तैयार करे जिसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है।इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियो को खेल किट भी वितरित की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय बाल संप्रेषण गृह पहुंचकर बच्चों का जाना हालचाल

वही आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल संप्रेषण गृह पहुंची जहां पर उन्होंने बच्चो को मिलने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने बाल गृह में शौचालय,किचन, बच्चो के रहने के कक्षों सहित अन्य व्यवस्थाएं परखी।निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी बच्चों से कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो हमें हर हाल में मजबूत होना चाहिए और सदैव अपने आपको साबित करने का प्रयास करना चाहिए।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे बच्चो के प्रति गंभीर है और हमारा प्रयास है कि हम ऐसे बच्चो को समाज की मुख्यधारा से जोड़े।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक खेल श्री सुनील डोभाल जी,जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री मुकेश भट्ट जी,जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अविनाश भदौरिया जी,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार जी,राजकीय बाल गृह अधीक्षक श्री विजय दीक्षित जी,हॉकी कोच श्रीमती शिखा बिष्ट जी,श्री अनुराग राठी जी सहित विभागीय अधिकारीगण एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहे!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad