बिग ब्रेकिंग ऋषिकेश: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल! :- लाइव

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। विशेष संवाददाता आज ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मंगलवार की दोपहर हरिद्वार रोड पर स्थानीय युवक सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी शिवाजीनगर ऋषिकेश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मंत्री के सुरक्षाकर्मी सहित मंत्री ने युवक की सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में मंत्री का कुर्ता फट गया पुलिसकर्मी की भी वर्दी फट गई

पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
आज सरेआम हुई वारदात से सनसनी फैल गई है।

विवरण के मुताबिक आज दोपहर करीब 2:00 बजे श्री भरत मंदिर में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का हरिद्वार रोड कोयल ग्रांट के समीप एक युवक के साथ विवाद हो गया। इस दौरान ट्रैफिक होने के कारण मंत्री की गाड़ी वहीं रुक गई।

युवक शिवाजी नगर ऋषिकेश निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी और उसके एक साथी से मंत्री अग्रवाल की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने युवक के साथ मारपीट की। जिसके बाद मंत्री और उसके अन्य स्टाफ के लोग ने युवक की सड़क पर ही धुनाई कर दी। बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। : कैबिनेट मंत्री इसके बाद परमार्थ निकेतन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। मीडिया से बातचीत में मंत्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह नेगी उनकी गाड़ी के समीप आकर भद्दे इशारे कर रहा था। जिसका उन्होंने प्रतिवाद किया, जिस पर युवक ने उन पर हमला कर दिया। उनका कुर्ता फाड़ दिया, कुर्ते की जेब में जो भी सामान पैसे आदि थे वह गायब है। उन्होंने कहा कि मामले में युवक के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह एक मंत्री पर नहीं बल्कि सिस्टम पर हमला है। युवक से पुलिस कोतवाली में पूछताछ कर रही है। उधर युवक के समर्थन में उनके सहयोगी कोतवाली में जुट रहे हैंवही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा उनके साथ भी सड़क पर रोड कर बदतमीजी की गई और सुरक्षाकर्मी के रोके जाने पर मारधाड़ पर उतर गया मारधाड़ में उनका कुर्ता भी फट गया और सुरक्षाकर्मी की वर्दी भी फट गई हालांकि वीडियो में मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी की टीम व्यक्ति को पिटाई करती नजर आ रही है। पुलिस ने सुरेंद्र नेगी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मंत्री ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने रखा।और पूछताछ की जा रही है। वहीं मंत्री ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने रखा। पुलिस घटना की जांच कर रही है वहीं कोतवाली के बाहर युवक के समर्थन में ‌भारी संख्या में जमा हो गया है। आज हुई इस घटना पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad