बागेश्वर : पुलिस अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर हे0 का0 आरमोरर तेज सिंह को पुलिस परिवार द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर विशेष संवाददाता

अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर हे0 का0 आरमोरर तेज सिंह को पुलिस परिवार द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई दी गई।

  आज  पुलिस परिवार द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में हे0का0 आरमोरर तेज सिंह को अधिवर्षता आयु पूर्ण* करने पर *विदाई समारोह* का आयोजन किया गया।
       सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक  रिजर्व पुलिस लाइन बागेश्वर श्री शिवराज सिंह बिष्ट द्वारा इनके द्वारा *पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको दीर्घायु होने, स्वस्थ रहने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी* तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्याओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया। 
 पुलिस विभाग में रहते हुए *हे0 का0 आरमोरर तेज सिंह द्वारा कुल  40 वर्ष, 11 माह, 29 दिन की सेवा* लगन/कर्मठता/निष्ठापूर्वक की गई। 
   विदाई समारोह में आपसी वार्ता के उपरांत प्रतिसार निरीक्षक महोदय द्वारा *सेवानिवृत्त हो रहे हे0 का0 आरमोरर तेज सिंह को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद से पुलिस स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित* किया गया। 
    इसके उपरान्त विदाई समारोह में *अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी गई।*  
     विदाई समारोह में शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय, पुलिस  लाईन/कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad