ब्रेकिंग रुद्रपुर:कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई; समिति द्वारा 6867.77 लाख रूपए की धनराशि का अनुमोदन विभागवार किया गया!

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर Vishesh samvaddata- कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा 6867.77 लाख रूपए की धनराशि का अनुमोदन विभागवार किया गया।
जनपद प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि समिति के प्रत्येक सदस्य के 20-20 लाख रूपये के प्रस्ताव लेकर आज ही योजना में शामिल किये जाये और 10-10 सोलर लाइट लगवाने के प्रस्ताव भी शामिल किये जाये। श्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और जिला योजना से सोलर लाइट्स लगवाने हेतु उरेडा विभाग का बजट इस वर्ष में 31 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है और निःस्वार्थभाव से सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को योजना में शामिल किया जा रहा है। समिति ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के प्रतिनिधि तथा बाजपुर विधायक यशपाल आर्य के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर भी कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला योजनान्तर्गत संचालित कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जायेगा।
समिति द्वारा विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषि विभाग को 269.50 के सापेक्ष 286.00 लाख रूपये, उद्यान विभाग को 247.06 के सापेक्ष 300.00 लाख, भेषज विकास विभाग को 1.30 लाख के सापेक्ष 2.45 लाख, गन्ना विकास विभाग को 210.00 लाख के सापेक्ष 275.00 लाख, पशुपालन विभाग को 177.00 लाख के सापेक्ष 215.00 लाख, दुग्ध विकास विभाग को 23.00 लाख के सापेक्ष 45.00 लाख, मत्स्य विभाग को 115.00 लाख के सापेक्ष 226.02 लाख , वन विभाग को 20.00 लाख के सापेक्ष 29.85 लाख, सहकारिता विभाग को 20.00 लाख के सापेक्ष 25 लाख, सामुदायिक विकास (ग्राम्य विकास) को 140.20 लाख के सापेक्ष 176.72 लाख, राजकीय सिंचाई को 440 लाख के सापेक्ष 550 लाख, नलकूप खण्ड को 250 लाख के सापेक्ष 250 लाख, लघु सिंचाई विभाग को 251.96 के सापेक्ष 295.00 लाख, उरेडा विभाग को 31.00 के सापेक्ष 100.00 लाख, लघु उद्योग विभाग को 9.00 लाख के सापेक्ष 100.00 लाख, रेशम विभाग को 42.00 लाख के सापेक्ष 46.40 लाख, पर्यटन विभाग को 256.30 लाख के सापेक्ष 230.00 लाख, संस्कृति विभाग को 30.00 लाख के सापेक्ष 50.00 लाख, अर्थ एवं संख्या विभाग को 25.00 लाख के सापेक्ष 100.77 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 106.83 लाख के सापेक्ष 275.00 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 284.00 लाख के सापेक्ष 365.00 लाख, खेलकूद विभाग को 120.00 लाख के सापेक्ष 150.00 लाख, युवा कल्याण विभाग को 581.70 लाख के सापेक्ष 600.00 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को 155.47 लाख के सापेक्ष 300.00 लाख, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग को 19.54 लाख के सापेक्ष 41.30 लाख, उत्तराखण्ड जल संस्थान को 399.00 लाख के सापेक्ष 450.00 लाख, उत्तराखण्ड पेयजल निगम को 346.55 लाख के सापेक्ष 380.00 लाख, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को 15.00 लाख के सापेक्ष 19.00 लाख, सेवा योजन विभाग को 6.00 लाख के सापेक्ष 15.00 लाख, अनुसूचित जनजाति कल्याण को 15.00 के सापेक्ष 3.00 लाख, समाज कल्याण विभाग को 5.30 लाख के सापेक्ष 6.00 लाख, दिव्यांग कल्याण को 0.40 लाख के सापेक्ष 3.00 लाख, बाल विकास विभाग को 30.00 लाख के सापेक्ष 25.00 लाख, पंचायतीराज विभाग को 24.00 लाख के सापेक्ष 32.26 लाख, लोक निर्माण विभाग को 524.62 लाख के सापेक्ष 750.00 लाख, पूल्ड आवास को 238.60 लाख के सापेक्ष 250.00 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

बैठक में विधायक आदेश सिंह चौहान, मेयर रामपाल सिंह, जिला योजना समिति सदस्य सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, जिला योजना समिति सदस्य अमित नारंग, अमिता विश्वास, अर्जुन कश्यप, ममता जल्होत्रा, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad