ब्रेकिंग उधम सिंह नगर :एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी /सम्मेलन, दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश!

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर विशेष संवाददाता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी0 सी0 महोदय द्वारा दिनांक 28-04-2023 को पुलिस लाईन रुद्रपुर में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी l

👉 सभी थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश :—

सभी थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में शत-प्रतिशत कार्यवाही किए जाने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने, क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही गुण्डा, गैगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराये जाने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, लम्बित मालों का निस्तारण कराये जाने, लम्बित विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।

👉 थाने के मालो का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

👉 अपराधों का तत्काल निस्तारण करें, बेवजह विवेचना पेंडिंग न रखा जाए ।

👉 सभी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक की व्यवस्था सुधारेंगे सभी को होमगार्ड अतिरिक्त उपलब्ध कराए गए हैं, जाम न लगने दे।

👉 प्रभावी रात्रि गस्त असलाह के साथ टाईम से रवाना होंगी।

👉🏻 थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग सुधारने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया l

महोदय द्वारा अपराधों का अनावरण, थाना क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सराहनीय कार्य करने वाले 21 अधिकारियों व कर्मचारियों को एम्प्लॉय ऑफ़ द मंथ व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad