ब्रेकिंग बागेश्वर:सरकार जनता के द्वार के तहत कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी शैलेश कुमार पंत का पांचवे दिन भी जनपद के दूरस्थ गावों का भ्रमण जारी रहा, श्री पंत ने पांचवे दिन विकासखंड कपकोट के शामा, लीती व रिठकुला का भ्रमण किया, आमजनों व विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर विकासपरक योजनाओं की जानकारी ली!!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर 22 अप्रैल, विशेष संवाददाता

सरकार जनता के द्वार के तहत कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी शैलेश कुमार पंत का पांचवे दिन भी जनपद के दूरस्थ गावों का भ्रमण जारी रहा। श्री पंत ने पांचवे दिन विकासखंड कपकोट के शामा, लीती व रिठकुला का भ्रमण किया, आमजनों व विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर विकासपरक योजनाओं की जानकारी ली। इससे पूर्व उन्होंने विकासखंड कार्यालय कपकोट का निरीक्षण किया व विभिन्न पटलों से संबंधित जानकारियां ली।

संवाद कार्यक्रम में विशेष कार्याधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने शामा में ग्रोथ सेंटर, प्रगतिशील किसान भगवान सिंह के पॉलीहाउस, लीती के किसान गोविंद सिंह के कीवी बागान व पॉलीहाउस, रिठकुला में ट्राउट मछली पालन के साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण कर लोगों से जनसंवाद करते हुए उनको सुना। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित गति से निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों की परेशानियों एवं समस्याओं का निदान करना होगा। उन्होंने कहा अधिकारियों को आम लोंगो के बीच जाकर उनसे मिलते हुए समन्वय बनाकर उनकी आर्थिकी मजबूत करनी होगी। स्वरोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देना होगा, ताकि लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के साथ ही पलायन रोका जा सके। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, अधिकारी इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में जड़ी-बूटी उत्पादन व फूलों की खेती की बेहतर संभावनाएं बताते हुए बाग प्रबंधन के लिए संबंधित अनुसंधान संस्थानों की मदद से उचित प्रशिक्षण दिलाने, कम भूमि वाले किसानों के लिए विशेष योजना का प्रावधान करने, शासन स्तर पर खेती-बागवानी पर लिए जाने वाले निर्णयो में किसानों के सुझाव सम्मिलित करने के साथ ही ट्राउट मछली के लिए उचित बाजार प्रबंधन की मांग रखी।

संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने क्षेत्र में किए गए कार्यों सहित संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राम सिंह कोरंगा, भगवान सिंह कोरंगा, कृषि अधिकारी गीतांजलि बंगारी, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम, ग्राम प्रधान लीती चामू सिंह, शामा सुनीता देवी, बडीपन्याली पार्वती देवी, मान सिंह, दान सिंह, हीरा सिंह, भवानी देवी समेत अनेक अधिकारियों व ग्रामीण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad