बिग ब्रेकिंग कालाढूंगी: (हल्द्वानी) 😯माफियाओं में “नंदन का खौफ”!👉25 लाख की अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार # 👉माफियाओं में हड़कंप मचा% ✈एसएसपी ने पुलिस टीम को 5000 नकद इनाम देने की घोषणा की+ अशोक गुलाटी editor-in-chief की विशेष रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी (हल्द्वानीअशोक गुलाटी editor-in-chief /पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल के संकल्प को साकार करने हेतु जनपद में व्यापक स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के क्रम में हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी तथा बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में कुमायूं के लोकप्रिय तेजतर्रार नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में ANTF सहित कालाढूंगी पुलिस टीम द्वारा 01 स्मैक तस्कर को 255 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।


नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में ANTF सहित कालाढूंगी टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था व चेकिंग के दौरान 01 तस्कर को कालाढूंगी क्षेत्र से 255 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना कालाढूंगी में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया।


बरामदगी
255 ग्राम अवैध स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन मो0 साइकिल बजाज CT 110 संख्या:–UP25DE1909

अभियुक्त का नाम
बृजनंदन पुत्र लालता प्रसाद निवासी बिबनी पोस्ट नौगांव थाना अलीगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।

कार्यप्रणाली
अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि वह अपने ही गांव में अफीम की खेती करता है जहां से वह स्मैक बनाकर लाता है और हल्द्वानी समेत कुमाऊ के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तस्करी करता है। आज भी यह अभियुक्त एक अल्मोड़ा निवासी तस्कर को नैनीताल रोड के घटगढ़ क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने की योजना बनाकर निकला था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। गौरतलब है कि थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत इससे पूर्व काठगोदाम थाना अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं अब तक इन्होंने कई लाखों रुपए के स्मैक तथा कुख्यात तस्करों को जेल के सलाखों के पीछे किया है इनका नाम का इतना जबरदस्त खौफ है कि माफिया इनके नाम से कांपते हैं क्षेत्र की जनता का कहना है कि जब से कालाढूंगी थाना अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है कानून व्यवस्था पूरी तरह से अंकुश में है माफियाओं को इतना खौफ है कि इनके नाम से कांपते हैं क्षेत्रीय जनता इनकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है नागरिकों का कहना है कि थानाध्यक्ष हो तो नंदन सिंह जैसा हो!

पुलिस टीम थाना कालाढूंगी-

  1. श्री नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष।
  2. उ0नि0 हरजीत सिंह।
  3. एएसआई लखविंदर सिंह ।
  4. कानि0 रविंद्र लाडी ।
    5-कानि0 अखिलेश तिवारी।
    6-कानि0 किशन नाथ । एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5,000 रुपये का पुरुष्कार देने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad