बैजनाथ (बागेश्वर) दो दिवसीय किताब कौथिग महोत्सव का विधिवत समापन हुआ! 👉कौथिग में किताबी मेले के साथ ही स्कूली बच्चों के ऐपण, सामान्य ज्ञान क्वीज, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कोई हुई, साथ ही विभिन्न साहित्यकारों के पुस्तकों की परिचर्चा की गयी,

खबर शेयर करें -

बागेश्वर विशेष संवाददाता

 बैजनाथ में दो दिवसीय किताब कौथिग महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। कौथिग में किताबी मेले के साथ ही स्कूली बच्चों के ऐपण, सामान्य ज्ञान क्वीज, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुर्इ, साथ ही विभिन्न साहित्यकारों के पुस्तकों की परिचर्चा की गयी, मुख्य रूप से पूर्व डीजीपी अनिल रतुड़ी द्वारा लिखित उपन्यास भवर एक प्रेम कथा पर उनके साथ विस्तृत परिचर्चा की गयी। महोत्सव में प्रशासन व पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के मंदिरों एवं पर्यटक स्थलों पर लिखित कॉफी टेबल बुक का मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पौधे भेंट किये गये। 

मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव राधा रतुड़ी ने किताब कौथिग महोत्सव में लगे बुक स्टॉलों का भ्रमण किया व पुस्तकें खरीदी। उन्होंने किताब कौथिग महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासन व महोत्सव समिति को बधार्इ दी और कहा कि किताब कौथिग महोत्सव युवाओं, बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी अनिल रतुडी ने किताब कौथिक के आयोजन मण्डल को बधार्इ दी तथा उन्होंने विभिन्न साहित्यकार, लेखकों, रंगकर्मियों द्वारा कौथिग में भाग लेने पर उन्हें बधार्इ देते हुए आभार व्यक्त किया। 

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि किताब कौथिग का आयोजन सफल रहा इस हेतु उन्होंने आयोजग मण्डल को बधार्इ दी। उन्होंने कहा पुस्तक मेला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबों के प्रति रूचि पैदा करना है। किताब कौथिक में ऐपण, क्वीज, आर्ट आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गयी जिससे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही ऐसे गतिविधियों से बच्चों को सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सुन्दर नृत्य, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

ऐपण प्रतियोगिता में राइका पाये की प्रतिभा जोशी प्रथम, राइका पुरड़ा गायत्री द्वितीय व कण्ट्रीवार्इड कुसुम पाण्डे तृतीय स्थान पर रही, इसी तरह सामान्य ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता में राइका वज्यूला प्रथम, राइका गरूड़ द्वितीय व खोलिया विवेकानन्द इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रहा। 

इसके उपरांत अपर मुख्य सचिव राधा रतुडी ने बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।  

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीपी सिंह, उप जिलाधिकारी हरगिरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सोन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, प्राचार्य डायट डॉ0 एस.एस.धपोला, खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, कुसुम पाण्डे, चारू तिवारी, गोपाल दत्त भट्ट, ललित पोखरिया, हेमंत बिष्ट सहित किताब कौथिक कमेटी सदस्य हेम पंत, दयाल पाण्डे, हेम खोलिया, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलडा, प्रकाश पर्वतीय, ललित तिवारी, कैलाश जोशी सहित अनेक साहित्य प्रेमी, स्कूली बच्चें जनता मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हेमंत बिष्ट, आलोक पाण्डे द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad