बिग ब्रेकिंग लाल कुआं: (अत्यंत दुखद खबर) 😟खड़े वाहन से टकराने से कार में सवार सेंचुरी पेपर मिल कर्मी के परिवार जनों की दर्दनाक मौत+👉 क्षेत्र में शोक की लहर#

खबर शेयर करें -

लाल कुआं नैनीताल अत्यंत दुखद समाचार आ रहा हैl सेंचुरी पेपर मिल के कर्मी के परिवार की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गईl


लालकुआं स्थित बर्मा कॉलोनी निवासी सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत सोनू साह अपनी डिजायर गाड़ी से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सोनू शाह सहित उनकी धर्मपत्नी, एक 21 वर्षीय भाई व एक 12 वर्षीय बहन और उनका 4 वर्षीय पुत्र एवं 6 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक चालक को झपकी आने से स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। जिसमे बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगो को मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।बिदुखत्ता के वीआईपी गेट दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी सोनू शाह उम्र 27 वर्ष शुक्रवार की साम को अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल पुत्र दिव्यांशु, भाई रवि उम्र 21 वर्ष, बहन खुशी 12 वर्ष के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे, शनिवार प्रातः 2:30 बजे अभी वह गांव के निकट श्रीदत्तगंज पहुंचे ही थे की चालक को झपकी आ गई, और कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी छह लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, प्रातः गस्त पर जा रहे श्रीदत्तगंज के प्रभारी निरीक्षक विपुल कुमार पांडेय ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिल सकी, पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी।
शनिवार सुबह होते ही घटना स्थल पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त कार ही खड़ी। कार के पास बगास (गन्ने की खोई) पड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है जिस ट्रक से कार टकराई है। वह चीनी मिल से बगास लेकर निकली है। ……

घटना स्थल से कुछ दूरी से ही बजाज चीनी मिल इटईमैदा को जाने वाला मोड़ है। इसलिए ट्रक पर बगास लोड होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किस तरफ से यह दर्दनाक हादसा हुआ है पुलिस आसपास के सीसी कैमरे खंगाल रही है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad