ब्रेकिंग चंपावत: जिले में शासन द्वारा जिले के दो स्थानों में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु 782.63 लाख (सात करोड बयासी लाख तिरसठ हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही 40 प्रतिशत धनराशि वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपये 313.05 लाख (तीन करोड़ तेरह लाख पांच हजार रुपये जारी किए गए हैं!

खबर शेयर करें -

चंपावत 1 अप्रैल। अशोक गुलाटी editor-in-chief

चम्पावत जिले में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु शासन द्वारा लगातार धनराशि आवंटित की जा रही है। पुनः शासन द्वारा जिले के दो स्थानों में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु 782.63 लाख (सात करोड बयासी लाख तिरसठ हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही 40 प्रतिशत धनराशि वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपये 313.05 लाख (तीन करोड़ तेरह लाख पांच हजार रुपये जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत को एक मॉडल जिला बनाए जाने हेतु संकल्प लिया गया है ताकि इसी मॉडल जिले के अनुरूप प्रदेश के अन्य जनपदों का भी विकास किया जा सके जनपद चम्पावत जिला मॉडल जिले की ओर निरंतर अग्रसर है जिले में विभिन्नस्तर पर लगातार नित नए विकास कार्य हो रहे हैं।
जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने अवगत कराया कि जिले में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाए जाने हेतु विभिन्न स्थलों में पार्किग निर्माण हेतु जिला स्तर से भेजे गए प्रस्तावों पर शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही धनराशि प्राप्त हो रही है।
इसी क्रम में उत्तराखंड शासन से जनपद चम्पावत अंतर्गत नगरपालिका परिषद लोहाघाट में स्थित गैस गोदाम स्थित भूमि पर मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 114.76 लाख रुपये तथा जनपद चंपावत अंतर्गत टुन्यास, श्री पूर्णागिरि धाम में पर्यटक आवासगृह की भूमि में मल्टीस्टोरी पार्किग निर्माण हेतु 198.29 लाख रुपये, दोनों स्थानों में पार्किंग निर्माण हेतु कुल 313.05 लाख (तीन करोड़ तेरह लाख पांच हजार) रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही कार्यदाई संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज मंत्री एवं मेरे परम मित्र अजय भट्ट के साथ अशोक गुलाटी editor-in-chief की देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल एवं समाचार पत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad