ब्रेकिंग बागेश्वर: पुलिस अधीक्षक, द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर, सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। 24 अप्रैल विशेष संवाददाता

हिमांशु कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर, दिए गए सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश

➡️ सर्वप्रथम द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मलेन लिया गया एवं समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ इसके पश्चात प्रभारी जेष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा भेंटवाल द्वारा विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात
➡️ उपस्थित सभी को मेहनत व टीम वर्क, पूर्ण मनोभाव और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ माह में घटित एवं लम्बित अभियोगों के निस्तारण/विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों/विवेचकों को निर्देशित किया गया।
➡️ मा0 न्यायालय से जारी आदेशिकाओ/अहकमातों की शत प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की जाय। न्यायालय संबंधित मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
➡️ अवैध नशे में अंकुश लगाने के लिए थाने/सम्बन्धित गंभीरता पूर्वक कार्य करें। अवैध नशों के अड्डों को चिन्हित कर मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों/ आपराधिक गतिविधियों वाले अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।
➡️पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में शत-प्रतिशत कार्यवाही की जाए।
➡️ निरोधात्मक कार्यवाही – गुण्डा, गैगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराये जाने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, लम्बित मालों का निस्तारण कराये जाने, लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।
➡️ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही में तेजी लाई जाय, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम/ओवरलोडिंग/नाबालिक द्वारा गाड़ी ना चलाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
➡️पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा आरक्षी से क्षेत्राधिकारी स्तर तक के अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा हेतु परफारमेंस अप्रेजल प्रारम्भ किया गया है, इसे समय से अपडेट करते रहें।

➡️ ई-चालान मशीन का अधिक से अधिक प्रयोग कर ई-पेमेण्ट को प्राथमिकता दी जाय।
➡️ ट्रैफिक आई-एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर चालानी कार्यवाही की जाय।
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी करें,जनता से शालीनता से पेश आएं।
➡️ डायल 112/”उत्तराखंड पुलिस एप” में प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही कर सही प्रकार से निस्तारण किया जाय।
➡️ रमजान व नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस संचार, स्थानीय अभिसूचना, फायर व सभी सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
➡️ महिला और नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के पंजीकरण और जांच में लापरवाही न बरती जाए। शतप्रतिशत पंजीकरण कर स्पष्ट विवेचना की जाय।
➡️ बाजार में अतिक्रमण न फैलने दिया जाय, यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान के आगे रोड तक सामान फैलाकर लगाता है तो उसके विरुद् चालानी कार्यवाही की जाय।
➡️ अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र में स्कूलों/कॉलेजों, गांवों में जाकर नशे के विरुद्ध एवं अन्य आवश्यक कानूनी जानकारी देकर जन-जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️थानों/कार्यालयों/सरकारी आवासों की मरम्मत/स्वच्छता हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
➡️ “उत्तराखंड पुलिस एप्प”/ गौरा शक्ति एप का अपने अपने थाना क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें साथ ही महिलाओं को प्रेरित कर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही को बढ़ाया जाय।
➡️ थानों/शाखाओं में नियुक्त अधि0/कर्म0 को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं लगन से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ तत्पश्चात कानि0 201 चन्दन कोहली (साइबर सैल) द्वारा ऑनलाइल पोर्टलों- NCRB पोर्टल, Cyber Safe पोर्टल एवं अन्य पोर्टलों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad