ब्रेकिंग टनकपुर चंपावत कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने तत्काल टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर ठूलीगाड़ सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना+

खबर शेयर करें -

चंपावत 23 मार्च विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चंपावत जिले के टनकपुर स्थित ठुलीगाड़ नामक स्थान में बस दुर्घटना में हुई श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने संदेश में कहा कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा उनके परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कांमना की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मृत लोगों के परिवार एवं घायल व्यक्तियों को सरकार हर संभव मदद करेगी।
दुर्घटना की जानाकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने तत्काल टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर टनकपुर स्थित ठूलीगाड़ सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के साथ दुख संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना माँ पूर्णागिरि से की और सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मृत लोगों के परिवार जनों को 1 लाख की तथा घायालों को 50 हजार की अनुमन्य धनराशि नियमानुसार दी जाएगी
प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को निर्देश दिए और प्रशासन द्वारा हर संभव मदद देने को कहा।
गुरुवार को ठुलीगाड़ स्थान पर एक बस की चपेट में आने से 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु तथा 7 श्रद्धालु घायल हुए। बस की चपेट में आने से बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष निवासी सौहराव बहराइच उत्तर प्रदेश, मायाराम पुत्र बब्बू उम्र 29 वर्ष निवासी सौहराव बहराइच उत्तर प्रदेश, नेत्रावती पुत्री वीर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी पिंडा बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश, अमरावती पत्नी मोहन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी पिंडा बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश, राम देवी पत्नी तोताराम उम्र 30 वर्ष निवासी सौहराव बहराइच उत्तर प्रदेश की मृत्यु हो गई।
दुर्घटना में कौशल्या देवी पत्नी बद्री उम्र 40 वर्ष निवासी सौहराव बहराइच उत्तर प्रदेश, कुसुम देवी पत्नी राम सूरत उम्र 59 वर्ष निवासी सौहराव थाना राम गांव बहराइच उत्तर प्रदेश, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी सौहराव थाना राम गांव बहराइच उत्तर प्रदेश, सरोज पुत्री बद्री उम्र 4 वर्ष निवासी सौहराव थाना राम गांव बहराइच उत्तर प्रदेश, राधिका पुत्री बद्री उम्र 5 वर्ष निवासी सौहराव थाना राम गांव बहराइच उत्तर प्रदेश, प्रियांशी पुत्री मोहन सिंह उम्र 3 वर्ष निवासी पिंडा बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश, राम सूरत पुत्र अशरफी उम्र 48 वर्ष निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश घायल हो गए।

जिला प्रशासन द्वारा शवों एवं घायलों को उनके मूल स्थान तक पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर भेजा गया।
घटना के तुरंत बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने भी घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए टनकपुर जिला चिकित्सालय पंहुचकर घायलों का हाल जाना।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad