झिरौली (बागेश्वर) क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश!

खबर शेयर करें -

  बागेश्वर संवाददाता  शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी  झिरौली द्वारा थाना झिरौली का आकस्मिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान *क्षेत्राधिकारी  द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी पारिवारिक/विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी* जिसमे किसी की को समस्या नही मिली। 
 *तत्पश्चात  द्वारा थाना कार्यालय, अभिलेखों, थाना  परिसर आदि का निरीक्षण किया गया साथ ही उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को वर्तमान में प्रचलित अभियानों के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने, स्वस्थ रहने हेतु योगा - व्यायाम करने, खानपान में ध्यान रखते हुवे स्वस्थ तन-मन बनाए रखने, नशे का सेवन न करने,थाने में आने वाले फरियादियों, बुजुर्गों से अच्छा व्यवहार करने तथा प्रतिदिन बीट में जाकर अधिक से अधिक बीट सूचनाएं एकत्र करने, अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने, वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क स्थापित करने, बीट बुक को अध्यावधिक करने, ई बीट बुक एप्प व "उत्तराखंड पुलिस एप" का प्रयोग करने* तथा गांव-गांव में जाकर *आम जनता को घरेलू हिंसा, महिला संबंधी अपराधों, साइबर क्राइम, यातायात के नियमों व संकेतों, महत्वपूर्ण एप जैसे उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति तथा हेल्पलाइन नंबरों 1090,112,1930,1098 , सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने* आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करने हेतु बताया गया। 

उक्त आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष थाना झिरौली श्री प्रताप सिंह नगरकोटी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad