ब्रेकिंग बागेश्वर :शासन से नवरात्रि 22 से 30 मार्च को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को बागनाथ मंदिर में भजन कीर्तन के साथ ही दुर्गा स्तुति, चंडी पाठ, रामचरितमानस व देवी गायन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों, स्थानीय महिलाओं व आम जनता ने बढ-चढ का प्रतिभाग किया!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर 22 मार्च, विशेष संवाददाता
शासन से नवरात्रि 22 से 30 मार्च को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को बागनाथ मंदिर में भजन कीर्तन के साथ ही दुर्गा स्तुति, चंडी पाठ, रामचरितमानस व देवी गायन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों, स्थानीय महिलाओं व आम जनता ने बढ-चढ का प्रतिभाग किया। 22 मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्र को इस बार उत्तराखंड में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बागनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से साथ पूजा की गयी। इस दौरान प्रसाद के साथ ही फल भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि वैदिक पुराणों में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। उन्होंने इसे आत्मशुद्धि व मुक्ति का आधार बताया। कहा कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और चारों ओर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा उत्तराखंड के संस्कारों में देवी-संस्तुति का महत्वपूर्ण स्थान है। 
इसी तरह नवरात्रि में 28 मार्च को 04 बजे से कोटभ्रामरी मंदिर गरूड़, 29 मार्च को 11 बजे से भगवती मंदिर कपकोट, गोलू मंदिर ऐठान व बजैण मंदिर भनार में तथा 30 मार्च को 11 बजे से कालिका मंदिर काण्डा, नौलिंग मंदिर सनगाड़ व दोपहर 12 बजे से मॉ चण्डिका मंदिर बागेश्वर में नारी शक्ति उत्सव का आयोजन होगा।  

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, लीड बैक अधिकारी एनआर जौहरी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजली बंगारी, जिला आबकारी अधिकारी मीनांक्षी टम्टा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, मनोज कपकोटी सहित अन्य अधिकारी व स्थनीय महिलायें व आमजनता मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad