बिग ब्रेकिंग बागेश्वर: मंडलसेरा वार्ड के (जोशी गांव)😲 महिला सहित तीन मासूम बच्चों की रहस्यमय मौत से सनसनी@😶पुलिस मौके पर पहुंची+आखिर कई दिनों तक पड़ोसी व मालिक मकान को भनक क्यों नहीं मिली? अशोक गुलाटी editor-in-chief की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: अशोक गुलाटी editor-in-chief बड़ी खबर आ रही है. किराए के मकान से तीन बच्चों समेत उनकी माँ के शव बरामद हुए हैं। मंडलसेरा वार्ड के जोशी गांव घिरौली इलाक़े में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज खबर आने से दहशत फैल गई। यहां एक किरायदार के कमरे से एक महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। एस.डी.एम. समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। बागेश्वर में मंडलसेरा वार्ड के घिरौली कोतवाली अंतर्गत मंगल शेरा के जोशी गांव में एक ही परिवार की महिला सहित तीन मासूम बच्चों की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस की प्रथम दृष्टि में जहर खाकर आत्महत्या होना बताया जा रहा है पुलिस ने सिंगर एक्सपर्ट को भी बुला लिया है । मृतकों में मृतकों में नंदा देवी 40 वर्षीय अंजलि 13 वर्षीय किशन 7 वर्षीय तथा भास्कर 8 माह का बच्चा भी घर में मृत पाए गए। देर रात्रि कैलाश नेगी कोतवाल बागेश्वर ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल एडिटर इन चीफ अशोक गुलाटी को बताया कि जोशी गांव में गोविंद बिष्ट के आवास पर भोपाल राम किराए पर रहता था खाना बनाने का कार्य करता था आज साए किसी ने सूचना दी कि एक घर से बदबू आ रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जब वहां घर का दरवाजा खोल कर देखा कि महिला सहित 3 बच्चे मृतक पड़े हुए हैं मृतक का पति भोपाल राम फरार है प्रथम दृष्टिकोण से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है मामला संभवत ग्रह कलश का कारण लग रहा है खाने में जहर डालकर खिला दिया हो,? पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा; एक ही परिवार की मौत की सूचना मिलते ही जोशी गांव में हड़कंप मच गया है पुलिस देर रात तक जांच में जुटी हुई है और मृत्यु के पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है एसएसपी ने बताया किसकी जांच की जा रही है आखिर इस आत्महत्या का कारण क्या है शीघ्र इसका खुलासा कर लिया जाएगा और अपराधी को जेल के सलाखों के पीछे कर दिया जाएगाl ग्रामवासियों को विश्वास नहीं हो रहा कि एक परिवार हंसता खेलता इस तरह अपनी लीला समाप्त कर लेगा। गौरतलब करने की बात यह है कि आखिर पड़ोसियों का मालिक मकान को बच्चों की आवाज व खेलकूद की भनक क्यों नहीं मिली/ सूत्रों के मुताबिक कई घंटे मृत्यु के बाद ही बॉडी से बदबू आ रही होगी आखिर इतने घंटे तक पड़ोसियों को भनक क्यों नहीं मिली यह भी महत्वपूर्ण सवाल है? आखिर आत्महत्या कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा और जब अपराधी पकड़ा जाएगा तभी यह सनसनीखेज वारदात का पता चल सकेगा।शवों से अत्यधिक बदबू आ रही थी। सूत्रों के मुताबिक शव लगभग एक हफ्ते पुराने हो सकते है। सही स्थिति की जानकारी शवो के पोस्टमार्टम के बाद ही मिल पाएगी। कोतवाली पुलिस ने शव क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। वारदात के बाद पूरे इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad