ब्रेकिंग हल्द्वानी: सीओ अभिनय चौधरी के देहरादून स्थानांतरण पर एसएसपी नैनीताल ने किया विदाई समारोह का आयोजन, नव नियुक्ति में नई ऊर्जा से कार्य करने एवम् उज्जवल भविष्य की कामना के साथ दी विदाई!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर आज दिनांक 09.03.2023 को श्री पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा श्री अभिनय चौधरी , पुलिस उपाधीक्षक के जनपद नैनीताल से देहरादून स्थानांतरण होने के फलस्वरूप हल्द्वानी मीटिंग हॉल में भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जनपद नैनीताल में सीओ लालकुआं के पद पर नियुक्त रहते हुए पुलिस उपाधीक्षक द्वारा लालकुआं सर्किल प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। एसएसपी नैनीताल द्वारा सीओ लालकुआं द्वारा नैनीताल पुलिस के उद्देश्य को साकार करने के लिए दी गई अभिन्न सेवा की सराहना की गई। पुलिस उपाधीक्षक के नयनियुक्ति में जाकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ निरंतर प्रभावी पुलिसिंग करने की कामना की गई। साथ ही स्वस्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

विदाई समारोह में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ ट्रैफिक नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ हल्द्वानी, श्री संजीवा कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद नैनीताल, श्री संजय गर्बयाल सीओ ट्रैफिक, श्री भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल,श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री दौलत राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, श्री रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी, श्री दान सिंह मेहता वाचक एसएसपी नैनीताल, समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad