ब्रेकिंग लाल कुआं:कोतवाली की सतर्क चेकिंग से दिल्ली से चोरी की गई कार को अल्मोड़ा बेचने जा रहे चोरों से कार बरामद कर किया गिरफ्तार!

खबर शेयर करें -

लाल कुआं स्टाफ रिपोर्टर श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चैकिंग अभियान चलाया जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 26/02/23 को श्री अभिनय चौधरी क्षेत्राधिकारी लालकुआं के सफल पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में श्री हरेंन्द्र सिंह नेगी वरिष्ठ उ0नि0 कोतवाली लालकुआं के निर्देशन में श्री सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं द्वारा मय पुलिस टीम के सुभाषनगर बैरियर के पास मुख्य मार्ग पर आने -जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
पुलिस चैकिंग के दौरान किच्छा की ओर से एक सफेद रंग की इको कार्गो वैन DL- 1LR— 8761 आती हुई दिखाई दी। इको कार्गो वेन को चैकिंग टीम की मदद से हाथ देकर रुकने का इशारा किया तो कार के बैरियर पर रुकते ही चालक की बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति दरवाजा खोलकर भागने लगा।
इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगा कर उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया।
चालक को कार से नीचे उतार कर पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम नरेश चौहान पुत्र जगत सिंह चौहान उम्र- 21 वर्षीय बताया व कुछ समय से नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के जैन कालोनी पार्ट नंबर-3 में रह रहा है। जबकि उसका मूल निवास उत्तराखंड के टिहरी जिले के थत्यूड़ क्षेत्र धनोल्टी है।
गाड़ी से उतर कर भागने वाले युवक से पूछताछ की गई तो अपना नाम हेमंत बिष्ट पुत्र नंदा बल्लभ बिष्ट बताया उम्र- 26 वर्षीय निवासी अल्मोड़ा के सामेश्वर के चनौदा गांव का रहने वाला बताया।
पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि दिनांक 16 या 17 फरवरी 2023 की रात को मटियाला द्वारिका नियर सेक्टर 03 के पास एक सफेद रंग की ईको कारगो वैन सड़क के किनारे पर खड़ी देखी चाबी गाड़ी में ही लगी थी। जब हमने गाडी स्टार्ट करके देखी तो हम दोनों गाड़ी को चोरी कर द्वारिका सेक्टर- 04 में रात करीब 11 बजे अंधेरे में ले जाकर गाड़ी को सर्विस रोड के किनारे खड़ा कर दिया। आज हम दोनों मौका देखकर इस गाड़ी को बेचने के लिए अल्मोड़ा ले जा रहे थे । पुलिस को देखकर हमें लगा कि शायद पुलिस जान गई है कि यह गाड़ी चोरी की है इसलिए हम पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे । लेकिन आपने पकड़ लिया ।
कार के बारे मे जानकारी करने पर कार दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र डी वेस्ट के ग्राउंड फ्लोर के०एच० 99/24 में रहने वाले बबलू प्रसाद की पत्नी सीमा देवी के नाम है । गाड़ी पिंकी चौधरी कालोनी, नोर्थ दिल्ली- 110084 के नाम पंजीकृत है। कार मारुति सुजुकी का वर्ष 2012 माडल है। वाहन से बरामद चेक पोस्ट टैक्स ई रिसिप्ट को चेक करने पर वाहन स्वामी सीमा देवी के नाम से एक ₹50 की पर्ची कटी है|
जिस पर वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर अंकित है, मोबाइल पर संपर्क करके जानकारी करने पर अंकित नामक व्यक्ति ने बताया कि यह गाड़ी मेरी भाभी सीमा देवी के नाम पंजीकृत है| जो दिनांक 17 फरवरी 2023 को मटियाला द्वारका दिल्ली से चोरी हो गई थी जिसकी FRI मेरी भाभी द्वारा दिनांक 17 फरवरी को ही थाना बिंदापुर द्वारका दिल्ली में f.i.r. नंबर- 005214/23 अंतर्गत धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात में पंजीकृत है| थाना बिंदापुर द्वारका दिल्ली से संपर्क किया गया तो यह जानकारी सही पाई गई कि यह वाहन थाना बिंदापुर द्वारका दिल्ली की चोरी से संबंधित है|

पुलिस टीम:-

1- एसआई सोमेंद्र सिंह
(चौकी प्रभारी हल्दुचौड़)
2- कांस्टेबल प्रदीप पिल्खवाल
3-कांस्टेबल सुरेश प्रसाद
4- कांस्टेबल आनंद पुरी
5- कॉन्स्टेबल तरुण मेहता

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 1000/-रू0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad