ब्रेकिंग लाल कुआं (नैनीताल) मोटरसाइकिल सवार युवक की सांड से टकराने से दर्दनाक मौत+परिवार में कोहराम मचा

खबर शेयर करें -

लालकुआं। स्टाफ रिपोर्टर बिंदु खाता के शास्त्री नगर निवासी युवक की सोमवार की देर साय यमदूत की तरह खड़ा सांड से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई मृतक के पत्नी के अलावा दो मासूम बच्चे थे जो बेघर हो गए हैं परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक मिलनसार था गांव में शोक की लहर दौड़ गई है ।विवरण के मुताबिक हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर को जा रहे युवक की बाइक यमदूत की तरह अचानक सांड से टकराने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है।मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी उम्र 32 वर्ष सोमवार की देर साम को हल्द्वानी से घर को जा रहा था राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद उसका उपचार बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में किया जा रहा था, परंतु मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। मौत का समाचार मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक मिलनसार था पूरे गांव के आंख में आंसू बह रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad