बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी (अच्छी खबर)23 रिचार्ज शाफ्ट, रिचार्ज कुप, हार्वेटिंग टैकों का निर्माण हुआ! लाखों लीटर पानी बरसात का रिजर्व होगा ::👉 संदीप तिवारी मुख्य विकास अधिकारी

खबर शेयर करें -
अति महत्वपूर्ण योजना
जनपद के अत्यंत लोकप्रिय मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी नैनीताल
अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड के तेजतर्रार जीडी सिंह नैनीताल


हल्द्वानी अशोक गुलाटी editor-in-chief नैनीताल के हल्द्वानी वासियों के लिए अच्छी खबर है यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने गर्मी को देखते हुए 23 रिचार्ज शाफ्ट, रिचार्ज कुप, हार्वेटिंग टैकों का निर्माण पूर्ण हो चुका हैl एक विशेष भेंट में देवभूमि न्यूज़ पोर्टल चैनल अशोक गुलाटी को
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि देश की जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है बढ़ते हुए शहरीकरण एवं औद्योगिकरण, विकास कार्यों में तेजी तथा कृषि क्षेत्रो में अधिक जल खपत के कारण पानी की माँग भी बढ़ रही है।
डॉ. तिवारी ने बताया कि भू-जल का अधिक दोहन होने के कारण भूजल का प्रतिवर्ष स्तर 4 से 5 फिट गिरता जा रहा है सन् 1951 में भारत में कुपो व नलकुपों की कुल संख्या लगभग 40 लाख थी जो अब बढ़कर लगभग 200 लाख हो गयी है इस प्रकार पिछले दशको में भू-जल दोहन लगभग 500 गुना बढ गया है। उन्होंने बताया कि वर्षा के समय वर्षा जल का कुछ भाग भूमि सतह के नीचे रिसकर प्राकृतिक रूप से भू-जल में मिल जाता है जिससे भू-जल भण्डार में वृद्धि होती है यह एक धीमी प्रक्रिया है और अधिकांश वर्षा का जल व्यर्थ बह जाता है बहते हुए जल को संग्रहित करके भू-जल स्तर को जल सम्बर्धन, जल सम्भरण आदि के द्वारा बढाया जा सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि रिचार्ज शाफ्ट, रिचार्ज कुप, हार्वेटिंग टैक आदि। का निर्माण कार्य कराया जाना अति आवश्यक है। एक रिचार्ज शाफ्ट द्वारा एक वर्ष (बरसात का मौसम) में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल वर्षा के जल को संग्रहित कर 52ः20 लाख लीटर जल रिचार्ज करता है। इस प्रकार कई रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण करके भू-जल स्तर को बढाया जा सकता है

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड हल्द्वानी, कोटाबाग में पथरीली जमीन होने के कारण ओडेक्स बोरिंग 150 एम0 एम० एम०एस० पाईप 50-55 मी० लगाया गया है तथा विकास खण्ड रामनगर में भूमि सामान्य होने के कारण केसिंग बोरिंग में 150एम0 एम० पी० वी० सी० पाईप 15 मी0 लगाया गया हैl वहीं दूसरी तरफ लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता जीतू सिंह ने बताया कि इस प्रथम चरण के कार्य पूरे होने पर 52.2 लाख लीटर बरसात का पानी रिजर्व होगा इसके अलावा जनपद में लगे 115 नलकूप पंप को भी दूसरे चरण में शामिल किया गया है ..

जिससे कि बरसात का पानी रिजर्व होगा इससे पानी की समस्या का समाधान हो जाएगाl दूसरी ओर आज जिलाधिकारी की हुई बैठक में दूसरे चरण के लिए डीपीआर बनाने के लिए आदेश दिए गए हैं जिससे कि पाने की किल्लत दूर हो सकेl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad