बिग ब्रेकिंग पिथौरागढ़: (शर्मसार करने वाली खबर) दरिंदे युवक ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया#

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ संवाददाता जनपद के एक गांव से शर्मनाक करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है एक 27 वर्षीय दरिंदे युवक ने दादी की उम्र की 80 वर्षीय वृद्धा के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। वृद्धा के चिल्लाने पर उसके परिवार वाले और आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने इसके बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक ‌पीड़िता की परिवार वालों ने पुलिस में दी गई तहरीर में कहा कि 27 वर्षीय मुकेश सिंह बिष्ट ने मंगलवार मध्यरात्रि करीब साढ़े 12 बजे उसकी 80 वर्षीय बुआ के घर में घुसकर मारपीट कर दुष्कर्म किया। बुजुर्ग के चिल्लाने पर जब आसपास में रह रहे लोग मौके में पहुंचे तो आरोपित युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। तभी वह अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया।


पुलिस ने पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अपने गांव की शादी से वापस घर को आ रहा था और काफी अधिक शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। थाना जाजरदेवल में आरोपित मुकेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस घटना से गांव वासियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है नागरिकों ने इसे फांसी की सजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad